लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी का दो दिवसीय वायनाड दौरा संपन्न, राजम्मा से मिले

By भाषा | Updated: August 17, 2021 23:06 IST

Open in App

‘‘वह मेरा बेटा है। वह मेरे सामने पैदा हुआ था। आपके उसे देखने से पहले मैंने उसे देखा था।’’ ये बातें राहुल गांधी के जन्म के समय उनकी देखभाल करने वाली नर्स राजम्मा ने मंगलवार को कांग्रेस नेता के सुरक्षाकर्मियों से कहीं। राजम्मा उन नर्सों में से एक हैं जिन्होंने दिल्ली स्थित होली फैमिली अस्पताल में 19 जून 1970 को राहुल गांधी के जन्म के समय उनकी देखरेख की थी।वह यहां सड़क किनारे अपने घर के बाहर वायनाड के सांसद गांधी से मिलने का इंतजार करती नजर आईं। कांग्रेस नेता के प्रति अपना प्यार प्रदर्शित करने का राजम्मा का वीडियो कांग्रेस की केरल इकाई ने ट्विटर पर साझा किया। राजम्मा ने गांधी को मिठाई का डिब्बा दिया और उनकी मां तथा बहन का हालचाल पूछा। वह सुरक्षाकर्मियों से गर्व के साथ यह कहती दिखीं कि उनसे पहले गांधी को उन्होंने देखा था। उन्होंने गांधी से कहा, ‘‘मुझे आपको मिठाई देने की अनुमति किसी ने नहीं दी। यह मेरा घर है। आपकी सुरक्षा करनेवाले कहां हैं। मैं उन्हें बताना चाहती हूं...वह (गांधी) मेरा बेटा है। वह मेरे सामने पैदा हुआ था। आपके देखने से पहले मैंने उसे देखा था।’’ अपनी दो दिवसीय वायनाड यात्रा के दूसरे दिन गांधी उन छात्रों से मिले जिन्होंने बारहवीं कक्षा में 100 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं और उनका अभिनंदन किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत