लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी के 'धार्मिक स्वतंत्रता' बयान पर बवाल, सोनिया गांधी के घर के बाहर सिखों समुदाय का विरोध प्रदर्शन

By आकाश चौरसिया | Updated: September 11, 2024 17:19 IST

देश में धार्मिक स्वतंत्रता पर अमेरिका में राहुल गांधी की टिप्पणी पर आपत्ति जताते हुए भाजपा समर्थित एक सिख समूह दिल्ली में कांग्रेस की सोनिया गांधी के आवास तक विरोध मार्च निकाल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका में दिए राहुल गांधी के बयान पर हंगामा देश में धार्मिक स्वतंत्रता खतरे में, राहुल गांधी ने कहाअब सोनिया गांधी के बाहर सिख समुदाय का विरोध प्रदर्शन, भाजपा पर लगे आरोप

नई दिल्ली: अमेरिका में राहुल गांधी के दिए सिखों और अल्पसंख्यकों की धार्मिक स्वतंत्रता वाले बयान पर देश में स्थित उनकी मां सोनिया गांधी के घर पर सिख समुदाय ने जोरों से हंगामा कर विरोध प्रदर्शन किया। हालांकि, जो खबरें सामने आ रही हैं उसके हिसाब से भाजपा ने इसे करवाया। विरोध में हंगामा कर रहे लोगों ने कहा कि वे कांग्रेस शासन से ज्यादा भाजपा नीत सरकार में सुरक्षित हैं और ऐसे में सब ने एक सुर में कहा कि राहुल गांधी किसी भी कीमत पर माफी मांगे। गौरतलब है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अमेरिका के तीन दिन के दौरे पर गए थे, जहां उन्होंने ये भी कहा कि भारत में राजनीति ही सबकुछ नहीं है।

देश में धार्मिक स्वतंत्रता पर अमेरिका में राहुल गांधी की टिप्पणी पर आपत्ति जताते हुए भाजपा समर्थित एक सिख समूह दिल्ली में कांग्रेस की सोनिया गांधी के आवास तक विरोध मार्च निकाल रहा है। यह तर्क देते हुए कि वे कांग्रेस शासन के मुकाबले भाजपा सरकार में अधिक सुरक्षित हैं, वे मांग कर रहे हैं कि श्री गांधी अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगें।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की आरक्षण संबंधी टिप्पणी ने कांग्रेस के आरक्षण विरोधी चेहरे की पोल खोल दी है और 'राष्ट्र विरोधी बयान' देना विपक्षी नेता तथा उनकी पार्टी की आदत बन गई है। शाह ने राहुल गांधी पर निशाना साधते यह भी कहा कि जब तक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) है, कोई भी आरक्षण खत्म नहीं कर सकता और न ही देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर सकता है। राहुल गांधी अभी अमेरिका की चार दिवसीय यात्रा पर हैं। इस दौरान उन्होंने जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी और वर्जीनिया के उपनगर हर्नडॉन सहित कई अन्य स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों को संबोधित किया और भारत में लोकतंत्र तथा चुनाव सहित कई मुद्दों पर अपना पक्ष रखा। 

भाजपा के नेता उनकी टिप्पणियों को भारत विरोधी बता रहे हैं और उन पर पिछले कुछ दिनों से हमले कर रहे हैं। राहुल गांधी ने मंगलवार को वाशिंगटन में 'नेशनल प्रेस क्लब' में संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि पिछले 10 वर्षों में भारत में लोकतंत्र को बुरी तरह नुकसान पहुंचाया गया है लेकिन अब लोकतंत्र फिर से पटरी पर लौट रहा है। शाह ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "देश विरोधी बातें करना और देश को तोड़ने वाली ताकतों के साथ खड़े होना राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी की आदत सी बन गई है। 

चाहे जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस के देशविरोधी और आरक्षण विरोधी एजेंडे का समर्थन करना हो या फिर विदेशी मंचों पर भारत विरोधी बातें करनी हो, राहुल गांधी ने देश की सुरक्षा को खतरे में डाला है।" उन्होंने कहा कि भाषा से भाषा, क्षेत्र से क्षेत्र और धर्म से धर्म में भेदभाव लाने की बात करना राहुल गांधी की 'विभाजनकारी' सोच को दर्शाता है। शाह ने कहा कि राहुल गांधी ने आरक्षण को समाप्त करने की बात कहकर कांग्रेस का आरक्षण विरोधी चेहरा एक बार फिर से देश के सामने लाने का काम किया है। 

उन्होंने कहा, "मन के विचार और सोच किसी न किसी माध्यम से बाहर आ ही जाती है। मैं राहुल गांधी को बताना चाहता हूं कि जब तक भाजपा है, आरक्षण को कोई छू भी नहीं सकता और देश की एकता के साथ कोई खिलवाड़ नहीं कर सकता।" राहुल गांधी ने जॉर्जटाउन विश्वविद्यालय में छात्रों से संवाद के दौरान सोमवार को कहा था कि कांग्रेस तभी आरक्षण खत्म करने के बारे में सोचेगी, जब देश में सभी को समान अवसर मिलने लगेंगे और फिलहाल भारत में ऐसी स्थिति नहीं है।'

टॅग्स :राहुल गांधीअमेरिकाUSAकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट