लाइव न्यूज़ :

राहुल गाधी के इस्तीफे की पेशकश पर अनिश्चितता बरकरार

By भाषा | Updated: June 12, 2019 05:17 IST

सूत्रों के मुताबिक गत 25 मई को कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में गांधी की ओर से की गई इस्तीफे की पेशकश के बाद से स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया है यानी गांधी अब भी अध्यक्ष पद से मुक्त होने के अपने रुख पर कायम है।

Open in App

 लोकसभा चुनाव में करारी हार का सामना करने के बाद राहुल गांधी के अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश को लेकर अनिश्चितता बरकरार है और दूसरी तरफ कई राज्यों में पार्टी की अंदरुनी कलह खुलकर सामने आ गई है। सूत्रों के मुताबिक गत 25 मई को कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में गांधी की ओर से की गई इस्तीफे की पेशकश के बाद से स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया है यानी गांधी अब भी अध्यक्ष पद से मुक्त होने के अपने रुख पर कायम है।

वैसे, कांग्रेस नेताओं का बड़ा धड़ा यह उम्मीद कर रहा है कि गांधी अपने फैसले पर पुनर्विचार करेंगे और अगले कुछ महीनों के बाद महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड और जम्मू-कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी का नेतृत्व करेंगे। गांधी के इस्तीफे की पेशकश के बाद से कांग्रेस नेताओं के एक धड़े के बीच यह चर्चा लगातार हो रही है कि राहुल गांधी के अपने रुख से पीछे नहीं हटने की स्थिति में पार्टी नेतृत्व को लेकर कुछ अंतरिम व्यवस्था की जा सकती है।

राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश से जुड़ी मौजूदा स्थिति के संदर्भ में पूछे जाने पर पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘मीडिया में और दूसरे लोग अपने स्तर से अटकलें लगा रहे हैं। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की यही भावना है कि राहुल गांधी ही पार्टी को मजबूती दे सकते हैं। वैसे, आखिर में राहुल गांधी जो भी फैसला करेंगे, सभी को वह स्वीकार होगा।’’ कांग्रेस अध्यक्ष के इस्तीफे पर अनिश्चितता के बीच कई पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना सहित कई राज्यों में पार्टी की अंदरुनी कलह खुलकर सामने आ गई है। लोकसभा चुनाव में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के निराशाजनक प्रदर्शन की समीक्षा के लिए मंगलवार को बुलाई गई बैठक के दौरान और बाद में नेताओं के बीच जमकर कहासुनी हुई।

सूत्रों के मुताबिक पार्टी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में शामिल कई नेताओं ने कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेताओं के बारे में शिकायत की, तो कुछ नेताओं ने चुनाव के दौरान संगठन की तरफ से उचित सहयोग नहीं मिलने का मुद्दा उठाया। दूसरी तरफ, जयपुर की पूर्व महापौर और लोकसभा चुनाव में जयपुर सीट से कांग्रेस की प्रत्याशी रहीं ज्योति खंडेलवाल ने आरोप लगाया है कि पार्टी के कुछ नेताओं के भीतरघात के चलते वह चुनाव हार गयीं न कि ‘मोदी सुनामी’ उनकी हार का प्रमुख कारण है। इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है और उसे सिर्फ 52 सीटें हासिल हुई हैं। 

टॅग्स :राहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos