लाइव न्यूज़ :

VIDEO: राहुल गांधी का अपनी ही पार्टी के नेताओं पर बड़ा गंभीर आरोप, बोले- '.....कांग्रेस नेता भाजपा से मिले हुए हैं'

By रुस्तम राणा | Updated: March 8, 2025 20:26 IST

अपनी पार्टी और खुद पर आलोचनात्मक टिप्पणी करते हुए राहुल गांधी ने कहा, गुजरात अटक गया है, उसे रास्ता नहीं दिख रहा है, गुजरात आगे बढ़ना चाहता है। मैं कांग्रेस पार्टी का सदस्य हूं और मैं कह रहा हूं कि गुजरात की कांग्रेस पार्टी उसे रास्ता दिखाने में असमर्थ है।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने शनिवार को अहमदाबाद में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कियाइस दौरान कांग्रेस नेता ने अपनी ही पार्टियों के लीडर्स पर गंभीर आरोप लगाएकहा- गुजरात ने हमसे 30 सालों में जो अपेक्षाएं की हैं, हम उन्हें पूरा करने में असमर्थ हैं

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शनिवार को अहमदाबाद में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए चौंकाने वाले खुलासे किए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव हार रही है, क्योंकि वह लोगों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में दो तरह के कार्यकर्ता हैं और पार्टी में कुछ लोग भाजपा के साथ काम कर रहे हैं और जरूरत पड़ने पर वह ऐसे 30-40 नेताओं को बर्खास्त कर देंगे। 

उन्होंने कहा, "गुजरात का नेतृत्व, गुजरात के कार्यकर्ता, गुजरात के जिला अध्यक्ष (कांग्रेस), ब्लॉक अध्यक्ष, इनमें दो तरह के लोग हैं, विभाजन है। एक, जो लोगों के साथ खड़ा है, लोगों के लिए लड़ता है, लोगों का सम्मान करता है और उसके दिल में कांग्रेस पार्टी की विचारधारा है और दूसरा वह जो लोगों से कटा हुआ है, दूर बैठता है, लोगों का सम्मान नहीं करता और उनमें से आधे लोग भाजपा में शामिल हो गए हैं, जब तक हम इन दोनों को स्पष्ट रूप से अलग नहीं करते, गुजरात के लोग हम पर विश्वास नहीं कर सकते।"

लोकसभा नेता प्रतिपक्ष अहमदाबाद में कांग्रेस द्वारा आयोजित संवाद कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। पिछले 30 सालों में राज्य विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के प्रदर्शन के बारे में बोलते हुए गांधी ने कहा, "हमें यहां सत्ता में आए हुए करीब 30 साल हो गए हैं। जब भी मैं यहां आता हूं, 2007, 2012, 2017, 2022, 2027 के विधानसभा चुनावों पर चर्चा होती है...लेकिन सवाल चुनावों का नहीं है। गुजरात के लोग हमें तब तक चुनाव नहीं जिताएंगे, जब तक हम अपनी जिम्मेदारियां पूरी नहीं करते...जब तक हम अपनी जिम्मेदारियां पूरी नहीं करते, हमें गुजरात के लोगों से सत्ता में लाने के लिए भी नहीं कहना चाहिए। मैं आपको गारंटी देता हूं कि जिस दिन हम ऐसा करेंगे, गुजरात के लोग कांग्रेस पार्टी को अपना समर्थन देंगे।" 

अपनी पार्टी और खुद पर आलोचनात्मक टिप्पणी करते हुए गांधी ने कहा, "गुजरात अटक गया है, उसे रास्ता नहीं दिख रहा है, गुजरात आगे बढ़ना चाहता है। मैं कांग्रेस पार्टी का सदस्य हूं और मैं कह रहा हूं कि गुजरात की कांग्रेस पार्टी उसे रास्ता दिखाने में असमर्थ है, और मैं शर्म से नहीं बोल रहा हूं, मैं डर से नहीं बोल रहा हूं, मैं आपके सामने यह रखना चाहता हूं कि चाहे हमारे कार्यकर्ता हों, चाहे राहुल गांधी हों, चाहे हमारे महासचिव हों, चाहे हमारे पीसीसी अध्यक्ष हों, हम गुजरात को रास्ता दिखाने में असमर्थ हैं। आज तक, गुजरात ने हमसे, मुझसे, हमारे पीसीसी अध्यक्ष से, हमारे प्रभारी से पिछले 30 सालों में जो अपेक्षाएं की हैं, हम उन्हें पूरा करने में असमर्थ हैं..."

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेसगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है