लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी का हमला, कहा नैतिक दिवालियापन का सटीक उदाहरण है मोदी सरकार

By भाषा | Updated: February 10, 2019 14:50 IST

नीति आयोग के, ओला/उबर से 20 लाख रोजगार सृजन संबंधी कथित बयान के बारे में पूछने पर ड्राइवर ने उक्त टिप्पणी की है।

Open in App

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रोजगार सृजन के मुद्दे पर रविवार को केन्द्र पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि अयोग्यता और अहंकार ने मिलकर इस सरकार को ‘‘नैतिक दिवालियापन का सटीक उदाहरण बना दिया है।’’ 

आरोप के समर्थन में गांधी ने मीडिया में आयी एक खबर का उदाहरण दिया जिसमें ऐप आधारित टैक्सी बुकिंग कंपनी उबर से जुड़े एक ड्राइवर ने कथित तौर पर कहा है कि सरकार ने उसे नौकरी नहीं दी, उसने लाखों रुपये निवेश कर रोजगार पाया है।

नीति आयोग के, ओला/उबर से 20 लाख रोजगार सृजन संबंधी कथित बयान के बारे में पूछने पर ड्राइवर ने उक्त टिप्पणी की है।

गांधी ने फेसबुक पोस्ट में लिखा है, ‘‘अयोग्यता और अहंकार ने मिलकर इस सरकार को नैतिक दिवालियापन का सटीक उदाहरण बना दिया है।’’ 

बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर गांधी लगातार प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साध रहे हैं। वह अक्सर कहते हैं कि सत्ता में आने से पहले, हर साल दो करोड़ रोजगार सृजन का वादा किया गया था लेकिन यह वादा पूरा नहीं किया गया। 

प्रधानमंत्री पर राहुल के हमलों में, एक अंग्रेजी दैनिक में ‘नेशनल सैम्पल सर्वे ऑफिस’ की एक रिपोर्ट आने के बाद तेजी आ गई। इस रिपोर्ट में कथित तौर पर कहा गया था कि देश में बेरोजगारी की दर 45 साल में सर्वाधिक है।

सरकार का कहना है कि उसने श्रम बल पर सर्वे को अंतिम रूप नहीं दिया है। इस सर्वे में कथित तौर पर बताया गया है कि बीते 45 साल में देश में बेरोजगारी की दर साल 2017...18 में सर्वाधिक 6.1 फीसदी रही। 

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"