लाइव न्यूज़ :

सुषमा स्वराज के पति को राहुल गांधी ने लिखा पत्र, कहा- निधन के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं, वह एक अद्भुत नेता थीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 7, 2019 21:03 IST

पूर्व विदेश मंत्री एवं भाजपा की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज का मंगलवार रात निधन हो गया। वह 67 वर्ष की थीं। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के सूत्रों ने बताया कि स्वराज को रात करीब साढ़े नौ बजे यहां अस्पताल लाया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के पति कौशल स्वराज को उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा।मधुर स्वभाव की वजह से वह भारतीय जनता पार्टी के अलावा अन्य दलों के नेताओं की भी पसंदीदा नेत्री हुआ करती थीं।

पूर्व विदेश मंत्री एवं भाजपा की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज का मंगलवार रात निधन हो गया। वह 67 वर्ष की थीं। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के सूत्रों ने बताया कि स्वराज को रात करीब साढ़े नौ बजे यहां अस्पताल लाया गया और उन्हें सीधे आपातकालीन वॉर्ड में ले जाया गया। एम्स के चिकित्सकों ने बताया कि हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया।

 

राहुल गांधी ने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के पति कौशल स्वराज को उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा।

सुषमा स्वराज के आकस्मिक निधन से राजनीतिक जगत के लोग स्तब्ध हैं। अपने ओजस्वी भाषणों, लंबे अनुभव व मधुर स्वभाव की वजह से वह भारतीय जनता पार्टी के अलावा अन्य दलों के नेताओं की भी पसंदीदा नेत्री हुआ करती थीं। उनके निधन पर सभी दलों के दिग्गज नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। 

इसी कड़ी में कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी ने भी शोक जाहिर किया। अपने ट्विटर अकांउट पर उन्होंने सुषमा स्वराज को अद्भुत नेता बताया। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, 'सुषमा स्वराज जी के निधन के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं। वह एक अद्भुत नेता थीं जिनकी पार्टी लाइन से इतर मित्रता थी।' उन्होंने कहा, 'दुख की इस घड़ी में उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदना है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। ऊॅं शांति. 

कांग्रेस पार्टी ने भी स्वराज के निधन पर दुख व्यक्त किया है। पार्टी ने कहा, 'सुषमा स्वराज के असामयिक निधन के बारे में सुनकर हम दुखी हैं. उनके परिवार और स्नेही जनों के प्रति हमारी संवेदनाएं हैं।

टॅग्स :सुषमा स्वराजराहुल गांधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत