लाइव न्यूज़ :

बहरीनः कांग्रेस की कमान संभालने के बाद राहुल का पहला विदेशी दौरा, NRI को करेंगे संबोधित 

By IANS | Updated: January 8, 2018 09:18 IST

कांग्रेस के सूत्रों ने बताया कि गांधी का यह दौरा भारतीय मूल के व्यक्तियों के साथ उनके मेलमिलाप के तहत किया जा रहा है।

Open in App

राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष  बनने के पहली बाद विदेशी यात्रा पर जा रहे हैं। वह सोमवार (8 जनवरी) को प्रवासी भारतीयों तक पहुंच बढ़ाने के मकसद से बहरीन का दौरा करेंगे, जहां वे वहां के प्रधानमंत्री प्रिंस खलीफा बिन सलमान अल खलीफा से भी मुलाकात करेंगे। कांग्रेस के सूत्रों ने बताया कि गांधी का यह दौरा भारतीय मूल के व्यक्तियों के साथ उनके मेलमिलाप के तहत किया जा रहा है। खाड़ी देशों में प्रवासी भारतीयों का सबसे बड़ा समूह रहता है जिनकी संख्या 35 लाख से अधिक है। 

गांधी वहां ग्लोबल ऑर्गेनाइजेशन ऑफ पीपुल ऑफ इंडिया ऑरिजिन (जीओपीआईओ) द्वारा आयोजित तीन दिवसीय समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर 8 जनवरी को समापन भाषण देंगे। 

सूत्रों ने कहा कि क्राउन प्रिंस और पहले उप-प्रधानमंत्री सलमान बिन हमद अल-खलीफा, गांधी के लिए लंच की मेजबानी करेंगे। बहरीन के प्रधानमंत्री से मिलने के अलावा गांधी के किंग हमद बिन इसा अल खलीफा से भी मिलने की संभावना है। गांधी वहां भारतीय मूल के उद्योगपतियों से भी मुलाकात करेंगे।

यह दिसंबर में पार्टी का अध्यक्ष पद संभालने के बाद गांधी का पहला विदेशी दौरा होगा। गांधी ने सितंबर में अमेरिका का दौरा किया था और वहां छात्रों से मुलाकात की थी। गांधी का यह कदम प्रवासी भारतीयों में कांग्रेस पार्टी की लोकप्रियता बढ़ाने के रूप में माना जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी विदेश यात्रायों के दौरान भारतीय प्रवासियों से संवाद करते हैं। 

टॅग्स :राहुल गाँधीकांग्रेसकांग्रेस कार्य समितिविश्व समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना