लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस को अपना जवाब देने के लिए 8-10 दिनों का वक्त मांगा, कांग्रेस ने कहा- सावरकर समझा क्या... नाम राहुल गांधी है

By रुस्तम राणा | Updated: March 19, 2023 18:37 IST

राहुल गांधी ने उस नोटिस का प्रारंभिक जवाब दिया है। एएनआई से जुड़े सूत्र के मुताबिक, राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस को जवाब देते हुए कहा है कि वह अगले 8-10 दिनों में विस्तृत जवाब देंगे। 

Open in App
ठळक मुद्देजवाब में कांग्रेस सांसद ने अपने भाषण के 45 दिन बाद पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाएकांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा- मोदी सरकार अडानी को बचाने के लिए ऐसा कर रही हैअनुराग ठाकुर ने कहा- यदि राहुल गांधी महिलाओं के प्रति थोड़े भी गंभीर हैं तो वे जानकारी दें

नई दिल्ली: भारत जोड़ो यात्रा के दौरान रेप पीड़िता का जिक्र करने वाले भाषण को लेकर दिल्ली पुलिस ने जो नोटिस जारी किया था, सूत्रों ने कहा है कि राहुल गांधी ने उस नोटिस का प्रारंभिक जवाब दिया है। एएनआई से जुड़े सूत्र के मुताबिक, राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस को जवाब देते हुए कहा है कि वह अगले 8-10 दिनों में विस्तृत जवाब देंगे। वहीं कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा- सावरकर समझा क्या... नाम राहुल गांधी है। 

पुलिस को अपने जवाब में, उन्होंने कथित तौर पर पूछा कि क्या सत्ताधारी पार्टी के किसी अन्य नेता, जिसने इस तरह का अभियान (भारत जोड़ो यात्रा) चलाया था, से कभी ऐसे ही सवाल पूछे गए थे जैसा कि उनसे पूछा गया था। अपने जवाब में कांग्रेस सांसद ने अपने भाषण के 45 दिन बाद पुलिस कार्रवाई और उसकी प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए हैं। 

साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अडानी मामले सहित विभिन्न मुद्दों पर संसद और बाहर उनके द्वारा लिए गए रुख से पुलिस की इस कार्रवाई का कोई लेना-देना नहीं है। यौन उत्पीड़न' पीड़ितों के बारे में जानकारी मांगने के लिए पुलिस द्वारा दिए गए नोटिस के संबंध में स्पेशल सीपी (कानून-व्यवस्था) सागर प्रीत हुड्डा रविवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के आवास पर पहुंचे। 

इस पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मुद्दे से भटकाने और अडानी को बचाने के लिए मोदी सरकार ऐसे सवाल पूछ रही है। वे पुलिस भेजकर इस मुद्दे का रुख बदलना चाहते हैं। मोदी सरकार अडानी को बचाने की कितनी भी कोशिश कर ले, हम उनसे सवाल पूछते रहेंगे और लड़ते रहेंगे। हम डरने वाले नहीं हैं।

वहीं बीजेपी की ओर से कहा केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि अगर महिलाओं को लेकर राहुल गांधी थोड़े भी गंभीर हैं तो उन्हें जानकारी देनी चाहिए। सांसद के नाते उनकी जिम्मेदारी बनती है, वे क्या छिपा रहे हैं? क्या तब झूठ बोल रहे थे या अब बोल रहे हैं। 

टॅग्स :राहुल गांधीमल्लिकार्जुन खड़गेकांग्रेसदिल्ली पुलिसअनुराग ठाकुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है