लाइव न्यूज़ :

क्या ऐसे प्रधानमंत्री बनेंगे राहुल गांधी? मनोहर पर्रिकर की चिट्ठी के बाद उठ रहे हैं सवाल

By विकास कुमार | Updated: January 30, 2019 19:54 IST

मनोहर पर्रिकर ने राहुल गांधी को चिट्ठी लिखी है. उन्होंने राहुल गांधी पर राजनीतिक अवसरवादिता का आरोप लगाया है. उन्होंने लिखा है, "आपने मुझसे 5 मिनट की मुलाकात की और इस दौरान राफेल को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई.

Open in App

राहुल गांधी के राजनीतिक आकर्षण में इन दिनों 'राफेल डील' की सबसे ज्यादा भूमिका रही है. 'चौकीदार चोर है' के तमगे से पीएम मोदी को सुशोभित करने के बाद राहुल गांधी ने एक और राजनीतिक हथकंडा खेला है. राहुल गांधी पिछले दिनों गोवा में छुट्टी मनाने गए थे. अचानक मीडिया में खबर में आती है कि राहुल गांधी गोवा के मुख्यमंत्री और देश के पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर से मिलने पहुंचे हैं, उनके इस शिष्टाचार मुलाकात ने राजनीतिक शुचिता का एक नया मिसाल पेश किया था. मनोहर पर्रिकर इन दिनों कैंसर से पीड़ित हैं और बीमार होते हुए भी अपने राज्य की जिम्मेवारियों का निर्वहन कर रहे हैं. 

राहुल गांधी ने बोला झूठ 

राहुल गांधी ने मनोहर पर्रिकर  से मुलाक़ात के बाद आज दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने पूर्व रक्षा मंत्री से मुलाक़ात की. और इस मुलाकात के दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने डील को बदलते हुए उन्हें इस बात से अनजान रखा. राहुल गांधी ने कहा कि फ्रांस के राष्ट्रपति ने बताया कि मोदी ने उनसे कहा कि अगर आपको दुनिया की सबसे बड़ी डिफेंस डील हासिल करनी है तो आपको इसमें अनिल अंबानी को शामिल करना होगा. 

राहुल गांधी की अवसरवादिता 

इस बयान के बाद मनोहर परिकर्र ने उनके नाम चिट्ठी लिखी है. उन्होंने राहुल गांधी पर राजनीतिक अवसरवादिता का आरोप लगाया है. उन्होंने लिखा है, "आपने मुझसे 5 मिनट की मुलाकात की  और इस दौरान राफेल को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई. राजनीतिक शिष्टाचार की पर आपने इतने निचले स्तर की राजनीति की, जो आपके यात्रा की ईमानदारी पर सवाल खड़ा करता है."

तो क्या राहुल गांधी की शिष्टाचार मुलाकात राफेल डील को लेकर झूठ फैलाने के लिए की गई थी, अगर ऐसा है तो यह राहुल गांधी के राजनीतिक परिपक्वता पर गहरा सवाल खड़ा कर रहा है? क्या राहुल गांधी राफेल को जबरदस्ती बोफोर्स बनाने पर तुले हैं? इस मुद्दे को उठाने के लिए क्या झूठ का सहारा लेना जरूरी है. देश की डिफेंस क्षमता में इजाफा करने वाले डील पर इस तरह की ओछी राजनीति कहाँ तक जायज है? 

 

अमित शाह ने भी साधा निशाना 

राहुल गांधी के राफेल डील के दावों को कई बार फ्रांस की सरकार और दसौल्ट एविएशन ने खारिज किया है. लोकसभा चुनाव से पहले मुद्दों की भरमार है. किसानों के मुद्दों से लेकर नौजवानों  के रोजगार तक मोदी सरकार कई मोर्चों पर विफल रही है लेकिन उन मुद्दों को हवा देने के बजाए राहुल गांधी इस तरह के राजनीतिक प्रपंच का सहारा क्यों ले रहे हैं? राहुल गांधी ने इस बार झूठ बोल कर स्वयं और कांग्रेस का ही नुकसान किया है. 

अमित शाह ने भी इस मुद्दे पर राहुल गांधी पर निशाना साधा है. ट्विटर पर 'गेट वेल सून राहुल' ट्रेंड कर रहा है. क्या राहुल गांधी ने गलत दावे कर सेल्फ गोल किया है? लेकिन इतना तय है कि राफेल पर अब उनके आरोपों में संवेदनशीलता आगे से नहीं दिखेगी, जिसके कारण जनता उनके बयानों को पॉलिटिकल प्रोपोगंडा समझकर खारिज कर सकती है.

टॅग्स :राहुल गांधीमनोहर पार्रिकरराफेल सौदाअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील