लाइव न्यूज़ :

अग्निपथ को लेकर राहुल गांधी ने फिर साधा सरकार पर निशाना, बोले- देश की सुरक्षा और युवाओं का भविष्य दोनों खतरे में

By शिवेंद्र राय | Updated: July 24, 2022 12:43 IST

सेना भर्ती की नई योजना अग्निपथ के तहत आज देश भर में कई केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन हो रहा है। इस मौके पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री की प्रयोगशाला के इस नए प्रयोग से देश की सुरक्षा और युवाओं का भविष्य दोनों खतरे में हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआज हो रही है अग्निपथ योजना के तहत भर्ती परीक्षाराहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशानाबोले- प्रधानमंत्री के नए प्रयोग से देश की सुरक्षा खतरे में

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सेना भर्ती की नई योजना अग्निपथ को लेकर सरकार पर एक बार फिर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर के कहा है,  "60,000 सैनिक हर साल रिटायर होते हैं, उनमें से सिर्फ 3000 को सरकारी नौकरी मिल रही है। 4 साल के ठेके पर हज़ारों की संख्या में रिटायर होने वाले अग्निवीरों का भविष्य क्या होगा? प्रधानमंत्री की प्रयोगशाला के इस नए Experiment से देश की सुरक्षा और युवाओं का भविष्य दोनों खतरे में हैं।" ये पहली बार नहीं है जब राहुल गांधी ने अग्निपथ योजना को लेकर सरकार पर हमला बोला हो। राहुल और कांग्रेस पार्टी इस योजना की घोषणा के दिन से ही इसके विरोध में हैं और इसे सेना को कमजोर करने वाली योजना बताती रहे हैं।

बता दें कि आज देशभर में सेना में भर्ती के लिए अग्निवीर योजना के तहत परीक्षा आयोजित की जा रही है। जब इस योजना की घोषणा हुई थी तब देश भर में जमकर बवाल हुआ था। सड़क पर उकरे उग्र युवाओं ने जमकर तोड़-फोड़ की थी।  सबसे अधिक बवाल बिहार में हुआ था। कई ट्रेनों को फूंका गया, तोड़फोड़, फायरिंग, स्टेशन पर आगजनी जैसे हिंसक प्रदर्शन भी हुए। हालांकि देश भर में हुए हिंसक प्रदर्शनों के बाद भी सरकार ने अपना फैसला नहीं बदला और साफ कहा कि आगे से सेना में भर्ती इसी योजना के अंतर्गत की जाएगी। अब तीनों सेनाओं में अग्निवीरों की भर्ती प्रक्रिया भी चालू हो गई है।

क्या है अग्निवीर योजना

इस योजना के तहत युवाओं को सेना में 4 साल के लिए भर्ती किया जाएगा। 4 साल बाद 75 प्रतिशत को सेवामुक्ति दे दी जाएगी। सिर्फ सबसे बेहतर 25 प्रतिशत ही स्थाई सेना का हिस्सा बनेंगे। अग्निपथ के लिए होने वाली नियुक्ति की योग्यता बाकी भर्तियों के जैसी ही होगी। इसके लिए योग्यता 12वीं पास होगी। इस योजना में हर साल 45 हजार नौजवानों को सेना में भर्ती किया जाएगा। चयनित युवाओं को अग्निवीर नाम से जाना जाएगा। इन्हें 6 महीने की बेसिक मिलिट्री ट्रेनिंग दी जाएगी। अग्निवीरों की मासिक सैलरी 30 हजार से 40 हजार रुपये होगी।

टॅग्स :राहुल गांधीअग्निपथ स्कीमArmyनरेंद्र मोदीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी