लाइव न्यूज़ :

भाजपा और आरएसएस पर जमकर बरसे राहुल गांधी, कहा- देश को तोड़ रही इनकी विचारधारा

By मनाली रस्तोगी | Updated: October 15, 2022 16:42 IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि बीजेपी और आरएसएस की विचारधारा देश को तोड़ रही है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता राहुल गांधी शनिवार को बीजेपी और आरएसएस पर हमलावर हुएउन्होंने कहा कि बीजेपी और आरएसएस की विचारधारा देश को तोड़ रही हैगांधी ने कहा कि आज भारत में 45 साल में अब तक की सबसे ज्यादा बेरोजगारी है

बेल्लारी (कर्नाटक): कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवा संघ (आरएसएस) की विचारधारा देश को तोड़ रही है। कर्नाटक के बेल्लारी में रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, "हमने इस यात्रा का नाम 'भारत जोड़ो यात्रा' रखा है क्योंकि हजारों लोगों को लगता है कि बीजेपी/आरएसएस की विचारधारा देश को तोड़ रही है।"

उन्होंने कहा, "आज भारत में 45 साल में अब तक की सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। पीएम ने कहा था कि वह हर साल 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देंगे। वे नौकरियां कहां गईं? बल्कि करोड़ों युवा बेरोजगार हो गए हैं। कर्नाटक में 2।5 लाख सरकारी पद खाली क्यों हैं?...अगर आप पुलिस सब-इंस्पेक्टर बनना चाहते हैं तो आप 80 लाख रुपये देकर एक हो सकते हैं।" 

अपनी बात को जारी रकते हुए राहुल गांधी ने आगे कहा, "अगर आपके पास पैसा है तो आप कर्नाटक में सरकारी नौकरी खरीद सकते हैं। यदि आपके पास पैसा नहीं है, तो आप जीवन भर बेरोजगार रह सकते हैं।" कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा ने 30 सितंबर को कर्नाटक में प्रवेश किया था और 21 दिन में 511 किलोमीटर का सफर तय करने के बाद 20 अक्टूबर को राज्य में यह यात्रा संपन्ना होगी। 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू की गई 3,570 किलोमीटर की भारत जोड़ो यात्रा 38वें दिन में प्रवेश कर गई है।

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेसकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह