लाइव न्यूज़ :

ED के एक्शन पर बोले राहुल गांधी- मैं नरेंद्र मोदी से नहीं डरता, कर लें जो करना है...कुछ फर्क नहीं पड़ता

By भाषा | Updated: August 4, 2022 12:52 IST

राहुल गांधी ने नेशनल हेरल्ड मामले में ईडी की ओर से हो रही कार्रवाई के बीच एक बार फिर पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उन्हें धमकाकर चुप नहीं कराया जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देमैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नहीं डरते और हमें धमकाकर चुप नहीं कराया जा सकता: राहुल गांधीनरेंद्र मोदी जी, अमित शाह जी इस देश में लोकतंत्र के खिलाफ जो कर रहे हैं उसके विरूद्ध हम खड़े रहेंगे: राहुल गांधीराहुल गांधी ने कहा- उन्हें जो कुछ करना है कर लें, कुछ फर्क नहीं पड़ता।

नयी दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ‘नेशनल हेरल्ड’ मामले में प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई को लेकर बृहस्पतिवार को कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नहीं डरते और हमें धमकाकर चुप नहीं कराया जा सकता। उन्होंने कहा कि देश और लोकतंत्र की रक्षा तथा सद्भाव बरकरार रखने के लिए वह लड़ाई लड़ते रहेंगे।

राहुल गांधी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ये धमकाने का प्रयास है। ये सोचते हैं कि थोड़ा सा दबाव डालकर हमें चुप करा देंगे, लेकिन हम चुप नहीं होने वाले हैं। नरेंद्र मोदी जी, अमित शाह जी इस देश में लोकतंत्र के खिलाफ जो कर रहे हैं उसके विरूद्ध हम खड़े रहेंगे, चाहे ये कुछ भी कर लें। हमें कोई फर्क नहीं पड़ता।’’

भाजपा के एक आरोप के संदर्भ में कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘भागने की बात कौन कर रहा है, भागने की बात वो कर रहे हैं। हम डरने वाले नहीं हैं। हम नरेंद्र मोदी से नहीं डरते हैं। कर लें जो करना है। कुछ फर्क नहीं पड़ता।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मेरा काम है देश की रक्षा करना, लोकतंत्र की रक्षा करना, देश में सद्भाव को बरकरार रखना, वो मैं करता रहूंगा।’’

उल्लेखनीय है कि प्रवर्तन निदेशालय ने धनशोधन के मामले में अपनी कार्रवाई के तहत बुधवार को दिल्ली में ‘नेशनल हेरल्ड’ कार्यालय में ‘यंग इंडियन’ कंपनी के परिसर को 'अस्थायी रूप से सील' कर दिया था।

कांग्रेस ने यह दावा किया कि दिल्ली पुलिस ने उसके मुख्यालय, पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के आवासों को घेर लिया। उसने सरकार पर ईडी के दुरुपयोग का आरोप भी लगाया है। इससे पहले, ईडी ने ‘नेशनल हेरल्ड’ से जुड़े धनशोधन के मामले में ही सोनिया गांधी और राहुल गांधी से पूछताछ की थी।

टॅग्स :राहुल गांधीप्रवर्तन निदेशालयकांग्रेसनरेंद्र मोदीनेशनल हेराल्ड
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी