लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने कहा- पिछले चुनावों में AAP का नारा था- दिल्ली में सीएम केजरीवाल जी, हिंदुस्तान में पीएम नरेंद्र मोदी जी

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: May 9, 2019 21:13 IST

Lok Sabha Elections 2019: कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ''दिल्ली में सीलिंग और जीएसटी लागू क्यों की गई? यह नरेंद्र मोदी द्वारा छोटे दुकानदारों, छोटे व्यापारियों और कारोबारियों को खत्म करने की एक रणनीति थी।''

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आम आदमी पार्टी पर बीजेपी को समर्थन करने का आरोप लगाया।राहुल गांधी ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने नरेंद्र मोदी के लिए द्वार खोले और कांग्रेस ने देशभर में लड़ाई लड़ी।

Lok Sabha Elections 2019: लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली में चुनाव प्रचार करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आम आदमी पार्टी (आप) पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का समर्थन करने का आरोप लगाया।

राहुल गांधी ने कहा, ''पिछले चुनावों में आम आदमी पार्टी का नारा था 'दिल्ली में सीएम केजरीवाल जी, हिंदुस्तान में पीएम नरेंद्र मोदी जी'। उन्होंने नरेंद्र मोदी के लिए द्वार खोले। कांग्रेस और मैं देशभर में नरेंद्र मोदी जी के खिलाफ लड़े हैं। आप आम आदमी पार्टी के कार्यालय में 'चौकीदार चोर है' नहीं सुनेंगे।'' 

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ''दिल्ली में सीलिंग और जीएसटी लागू क्यों की गई? यह नरेंद्र मोदी द्वारा छोटे दुकानदारों, छोटे व्यापारियों और कारोबारियों को खत्म करने की एक रणनीति थी।''

बता दें कि कांग्रेस महासचिव और राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी ने भी गुरुवार (9 मई) को पीएम मोदी पर जोरदार हमला किया। उन्होंने यहां तक कहा, ''''इनसे बड़ा कायर, इनसे बड़ा कमजोर प्रधानमंत्री मैंने जिंदगी में नहीं देखा है। राजनीतिक शक्ति बड़े-बड़े प्रचार से नहीं आती है, टीवी पे दिखाने से नहीं आती है,  राजनीतिक शक्ति वो होती है जो ये माने कि जनता सबसे बड़ी है, जनता की बात सुनने की शक्ति, जनता की समस्याओं को सुलझाने की शक्ति, आलोचना सुनने की शक्ति, विपक्षी दलों की बात सुनने की शक्ति लेकिन ये पीएम आपकी बात सुनना छोड़िए, आपको जवाब देना नहीं जानते।''

टॅग्स :लोकसभा चुनावराहुल गांधीनरेंद्र मोदीदिल्ली लोकसभा चुनाव 2019अरविन्द केजरीवालआम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम