लाइव न्यूज़ :

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ कहां ‘छिपे’ हुए हैं और ‘पूरी तरह से चुप’ क्यों?, राहुल गांधी ने कहा- पद छोड़ने के पीछे एक ‘कहानी’

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 20, 2025 20:19 IST

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा, ‘राज्यसभा में जिनकी आवाज गूंजती थी, वह अचानक से चुप हो गए हैं, पूरी तरह से चुप। तो, हम ऐसे समय में जी रहे हैं।’

Open in App
ठळक मुद्दे ‘‘वह एक शब्द भी नहीं बोल सकते’’ और ‘‘उन्हें छिपना पड़ रहा है।’’केसी वेणुगोपाल पास आए और कहा कि उपराष्ट्रपति ने ‘‘पद छोड़ दिया है।’’ इस्तीफा क्यों दिया, इसे लेकर एक बड़ी कहानी है।

नई दिल्लीः उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफे के बाद से जगदीप धनखड़ के सार्वजनिक तौर पर नजर नहीं आने का जिक्र करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को सवाल उठाया कि वह कहां ‘‘छिपे’’ हुए हैं और ‘‘पूरी तरह से चुप’’ क्यों हो गए हैं। उपराष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी के सम्मान में आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि धनखड़ के (उपराष्ट्रपति) पद छोड़ने के पीछे एक ‘‘कहानी’’ है। उन्होंने आश्चर्य जताया कि देश के पूर्व उपराष्ट्रपति ऐसी स्थिति में क्यों हैं, जहां ‘‘वह एक शब्द भी नहीं बोल सकते’’ और ‘‘उन्हें छिपना पड़ रहा है।’’

संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा, ‘‘पूर्व उपराष्ट्रपति कहां चले गए? वह क्यों छिपे हुए हैं?’’ लोकसभा में विपक्ष के नेता ने कहा कि जिस दिन उपराष्ट्रपति ने इस्तीफा दिया, केसी वेणुगोपाल उनके पास आए और कहा कि उपराष्ट्रपति ने ‘‘पद छोड़ दिया है।’’

राहुल ने कहा, ‘‘उन्होंने इस्तीफा क्यों दिया, इसे लेकर एक बड़ी कहानी है। आप में से कुछ लोग इसे जानते होंगे, कुछ लोग नहीं जानते होंगे। लेकिन इसके पीछे एक कहानी है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘...और फिर एक कहानी यह भी है कि वह क्यों छिपे हुए हैं। भारत के (पूर्व) उपराष्ट्रपति ऐसी स्थिति में क्यों हैं, जहां वह एक शब्द भी नहीं बोल सकते और उन्हें छिपना पड़ रहा है... यह बात सभी जानते हैं।’’

धनखड़ का जिक्र करते हुए राहुल ने कहा, ‘‘राज्यसभा में जिनकी आवाज गूंजती थी, वह अचानक से चुप हो गए हैं, पूरी तरह से चुप। तो, हम ऐसे समय में जी रहे हैं।’’ बाद में राहुल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति आखिर छिपे हुए क्यों हैं?

क्यों ऐसी नौबत आ गई कि वह बाहर आकर एक शब्द भी नहीं बोल सकते? सोचिए, हम कैसे समय में जी रहे हैं।’’ संसद के मानसून सत्र के पहले दिन 21 जुलाई को धनखड़ ने अचानक और अप्रत्याशित कदम उठाते हुए स्वास्थ्य कारणों से उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था।

टॅग्स :जगदीप धनखड़भारत के उपराष्ट्रपतिराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया