लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी चीन की भाषा बोल रहे हैं, उन्हें अपनी पार्टी की चिंता करनी चाहिए - अनुराग ठाकुर

By शिवेंद्र राय | Updated: December 26, 2022 17:35 IST

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने एक बार फिर राहुल गांधी पर निशाना साधा है। अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर चीन की भाषा बोलने का आरोप भी लगाया। साथ ही कहा कि उन्हें अपनी पार्टी की चिंता करनी चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी पर अनुराग ठाकुर का जुबानी हमलाराहुल पर चीन की भाषा बोलने का आरोप लगायापूछा- जब डोकलाम हुआ था तब राहुल चीन के अधिकारियों के साथ क्या कर रहे थे?

भोपाल: भारतीय जनता पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने एक बार फिर राहुल गांधी पर निशाना साधा है। अनुराग ठाकुर ने मध्य प्रदेश के भोपाल में समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि राहुल गांधी जैसे लोग सेना पर सवाल उठाते हैं और उनका अपमान करते हैं। अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि राहुल गांधी को अपनी पार्टी की चिंता करनी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व में हमारी सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक, बालाकोट स्ट्राइक किया और डोकलाम में चीन को माकूल जवाब दिया। 

इतना ही नहीं अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर चीन की भाषा बोलने का आरोप भी लगाया। अनुराग ठाकुर ने पूछा कि जब डोकलाम हुआ था तब राहुल गांधी चीन के अधिकारियों के साथ क्या कर रहे थे? बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा पर हैं और भाजपा पर जम कर निशाना साध रहे हैं। हाल ही में राहुल ने अरुणाचल प्रदेश के तवांग में चीनी सेना की घुसपैठ की खबरों पर वीडियो पोस्ट किया था और चीन के खतरे को लेकर सवाल उठाए थे।

तवांग में चीनी सेना की घुसपैठ और भारतीय सैनिकों के साथ झड़प की खबरों पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा था और कहा था कि सीमा के नजदीक चीनी कंस्ट्रक्शन राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है। खड़गे ने सीधे प्रधानमंत्री से पूछा था कि चीन डोकलाम में जामफेरी रिज तक निर्माण कर रहा है। इससे नॉर्थ ईस्ट के प्रवेश द्वार सिलीगुड़ी कॉरिडोर को खतरा है। प्रधानमंत्री जी, चीन पर चर्चा कब होगी? खड़गे के जवाब में तब भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा मैदान में उतरे थे और कहा था कि भारतीय सेना शौर्य और पराक्रम की प्रतीक है। जब-जब देश पर संकट आया, भारतीय सेना मुस्तैदी के साथ देश की सुरक्षा में लगी रही। खड़गे का बयान  मनोबल तोड़ने वाला है। 

ये पहली बार नहीं है जब अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी के खिलाफ आक्रामक बयान दिया हो। पिछले कुछ समय से अनुराग ठाकुर लगातार राहुल पर निशाना साध रहे हैं। हाल ही में भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया था कि यात्रा में अगर राहुल गांधी के साथ कोई चल रहा है तो वो है 'टुकड़े-टुकड़े' गैंग। भारत जोड़ो यात्रा में कोरोना नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए कहा अनुराग ने कहा था कि कांग्रेस अपनी जिम्मेदारियों से पीछे हट रही है। उसका ध्यान भ्रष्टाचारियों को एकजुट करने और परिवार के हित साधने पर है।

टॅग्स :अनुराग ठाकुरराहुल गांधीBJPकांग्रेसभारतीय सेनामल्लिकार्जुन खड़गेनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए