लाइव न्यूज़ :

बिहार रैली में कांग्रेस की न्याय योजना पर राहुल गांधी बोले- सालाना 72 हजार महिलाओं के खाते में जाएगा

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 10, 2019 19:55 IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार (10 अप्रैल) को अपनी पारंपरिक सीट अमेठी से नामांकन किया है। 2004, 2009 और 2014 में राहुल गांधी अमेठी से चुनाव जीते थे। 

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने कहा, मोदी जी आपको 15 लाख नहीं दे पाए, लेकिन अनिल अंबानी के बैंक एकाउंट में 30,000 करोड़ डाल दिए है।राहुल गांधी ने कहा, पहले नारा चलता था 'अच्छे दिन आएंगे' लेकिन, अब नारा चल रहा है- "चौकीदार चोर है"

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार (10 अप्रैल) को अपनी पारंपरिक सीट अमेठी से नामांकन करने के बाद रैली के लिए बिहार कटिहार पहुंचे। रैली के भाषण की शुरुआत राहुल गांधी ने देरी से आने के लिए माफी मांगते हुए की। राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जमकर हमला बोला।

राहुल गांधी ने कांग्रेस की न्याय योजना पर कहा, पीएम मोदी तो मन की बात करते हैं लेकिन आज मैं आपको एक मजे की बात बताता हूं। ये मजे की बात सुनकर आपको सच्चा मजा तब आएगा, जब आपके खाते में सीधा पैसा ट्रांसफर होगा।' राहुल गांधी ने कहा, हमने बड़े अर्थशास्त्रियों से सलाह करके तय किया है कि सरकार आने पर हम देश के 20% सबसे गरीब परिवारों को सालाना ₹72,000 देंगे। जो सिर्फ और सिर्फ महिलाओं के खाते में जाएगा। 

राहुल गांधी ने कहा, 5 साल तक मोदी जी ने देश के किसानों, मजदूरों, बेरोजगार युवाओं से पैसा चोरी करके अनिल अंबानी, मेहुल चौकसी, नीरव मोदी, ललित मोदी जैसे चोरों को दिया है।  उन्होंने कहा, पहले नारा चलता था 'अच्छे दिन आएंगे' लेकिन, अब नारा चल रहा है- "चौकीदार चोर है"

राहुल गांधी ने कहा, मोदी जी आपको 15 लाख नहीं दे पाए, लेकिन अनिल अंबानी के बैंक एकाउंट में 30,000 करोड़ डाल दिए है। 

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार (10 अप्रैल) को अपनी पारंपरिक सीट अमेठी से नामांकन किया है। इसी दौरान राहुल के साथ उनका पूरा परिवार मौजूद था। यहां प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा भी थे। राहुल गांधी अमेठी से तीन बार चुनाव जीत चुके हैं। ये चौथी बार इस सीट से लड़ने जा रहे हैं। 2004, 2009 और 2014 में राहुल गांधी चुनाव जीते थे। 

टॅग्स :राहुल गांधीलोकसभा चुनावबिहारकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’