लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी के खिलाफ असंसदीय शब्द इस्तेमाल करने पर टाइम्स नाउ की संपादक नविका कुमार ने माफी मांगी

By विशाल कुमार | Updated: September 29, 2021 17:05 IST

पंजाब कांग्रेस में जारी घमासान पर अपने प्राइम टाइम शो द न्यूजऑवर डिबेट के दौरान टाइम्स नेटवर्क की ग्रुप एडिटर नविका कुमार ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लिए असंसदीय शब्द इस्तेमाल किया था. इसके बाद कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि टाइम्स नाउ क्या इसलिए सच पर हमला कर रहा है क्योंकि वह सच बोलने से डरता है.

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब कांग्रेस में जारी घमासान पर अपने प्राइम टाइम शो द न्यूजऑवर डिबेट के दौरान टाइम्स नेटवर्क की ग्रुप एडिटर नविका कुमार ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लिए असंसदीय शब्द इस्तेमाल किया था.कांग्रेस नेता टाइम्स नाउ चैनल और टाउम्स नेटवर्क के मालिक विनीत जैन को ट्विटर पर टैग कर नविका कुमार की आलोचना करते हुए उनसे ऑन एयर माफी की मांग करने लगे.नविका कुमार ने माफी मांगते हुए कहा कि गलती तो हुई लेकिन जानबूझकर नहीं की गई थी और किसी व्यक्ति विशेष के बारे में नहीं थी.

नई दिल्ली: टाइम्स नेटवर्क की ग्रुप एडिटर नविका कुमार ने अपने प्राइम टाइम शो में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द इस्तेमाल करने के लिए मांफी मांग ली है.

पंजाब कांग्रेस में जारी घमासान पर अपने प्राइम टाइम शो द न्यूजऑवर डिबेट के दौरान उन्होंने गांधी के लिए असंसदीय शब्द इस्तेमाल किया था. हालांकि, तत्काल ही उन्हें अपनी गलती का एहसास हो गया था और सॉरी बोलते हुए आगे बढ़ गई थीं.

इसके बाद कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि टाइम्स नाउ क्या इसलिए सच पर हमला कर रहा है क्योंकि वह सच बोलने से डरता है.

उसने लिखा कि टाइम्स नाउ, नविका और गोदी मीडिया राहुल गांधी पर हमला क्यों करते हैं? क्योंकि वह भाजपा और आरएसएस से डरते नहीं हैं. वह तथ्यों के साथ पीएम मोदी की विफलताओं को उजागर करते हैं. वह भारतीय लोगों के लिए बोलते हैं. उन्होंने हमारे लोगों को कोरोना. आर्थिक संकट और चीन पर चेतावनी दी थी.

इसके साथ ही कांग्रेस नेता टाइम्स नाउ चैनल और टाउम्स नेटवर्क के मालिक विनीत जैन को ट्विटर पर टैग कर नविका कुमार की आलोचना करते हुए उनसे ऑन एयर माफी की मांग करने लगे.

छत्तीसगढ़ सरकार में कैबिनेट मंत्री टीएस सिंहदेव ने ट्वीट कर लिखा कि हमारे नेता राहुल गांधी के खिलाफ अपने शो में नविका कुमार द्वारा इस्तेमाल की गई भाषा की मैं निंदा करता हूं. केंद्र की भाजपा सरकार के लोगों की उम्मीदों पर खरा न उतर पाने पर यह केवल सरकार समर्थित मीडिया हाउसों की बेचैनी को दिखाता है. चैनल को निश्चित तौर पर माफी मांगनी चाहिए.

कांग्रेस नेता सरल पटेल ने लिखा कि टाउम्स नाउ और नविका पत्रकारिता पर दाग हैं.

ऑल इंडिया महिला कांग्रेस ने भी ऑन एयर माफी की मांग की थी.

कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट आने  के बाद नविका कुमार ने माफी मांगते हुए कहा कि कल कल अपने शो पर मैंने एक गलती की थी. एक असंसदीय शब्द का इस्तेमाल किया था. शो के दौरान मैंने उस शब्द के लिए माफी मांग ली थी. उसका इस्तेमाल नहीं होना चाहिए था. गलती तो हुई लेकिन जानबूझकर नहीं की गई थी और किसी व्यक्ति विशेष के बारे में नहीं थी. यह राजनीतिक स्थिति के बारे में थी, जो लफ्ज इस्तेमाल किया था. मैं सिर्फ यह कहना चाहती हूं कि गलती के लिए माफी मांगना कोई बुरी बात नहीं होती. अगर किसी को मेरे इस शब्द से ठेस पहुंची है या बुरा लगा है तो मेरा ऐसा कोई उद्देश्य नहीं था.

टॅग्स :टाइम्स नाउराहुल गांधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर