लाइव न्यूज़ :

2015 में कहा काला धन लाऊंगा, अब कहते हैं स्विस बैंक में कोई काला धन नहीं- राहुल गांधी

By भारती द्विवेदी | Updated: July 16, 2018 12:01 IST

बता दें कि स्विट्जरलैंड के केंद्रीय बैंक के हालिया आंकड़ों के मुताबिक, भारतीयों द्वारा स्विस बैंक खातों में रखा गया धन 2017 में 50% से अधिक बढ़कर 7000 करोड़ रुपए (1.01 अरब फ्रैंक) हो गया।

Open in App

नई दिल्ली, 29 जून: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार को निशाने पर लेते हुए एक ट्वीट किया है। राहुल गांधी ने काला धन और नोटबंदी को लेकर फिर से सवाल खड़ा किए हैं। राहुल अपने ट्वीट में लिखते हैं- '2014 में उन्होंने कहा- मैं स्विस बैंक से सारा काला धन लाऊंगा और हर एक भारतीय के अकाउंट में 15 लाख डालूंगा। 2016 में उन्होंने कहा- नोटबंदी भारत को काला धन से बचाएगी। 2018 में वो कहते हैं- भारतीयों द्वारा स्विस बैंक में जमा पचास फीसदी धन व्हाइट मनी है। स्विस बैंक में कोई काला धन नहीं हैं।'

बता दें कि स्विट्जरलैंड के केंद्रीय बैंक के हालिया आंकड़ों के मुताबिक, भारतीयों द्वारा स्विस बैंक खातों में रखा गया धन 2017 में 50% से अधिक बढ़कर 7000 करोड़ रुपए (1.01 अरब फ्रैंक) हो गया। भारतीयों का स्विस बैंकों में जमा धन चार साल में पहली बार बढ़ कर पिछले साल एक अरब स्विस फ्रैंक (7,000 करोड़ रुपए ) के दायरे में पहुंच गया जो एक साल पहले की तुलना में 50 प्रतितशत की बढ़ोतरी है। इससे पहले तीन साल यहां के बैंकों में भारतीयों के जमा धन में लगातार गिरावट आई थी।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें  

टॅग्स :राहुल गाँधीनरेंद्र मोदीनोटबंदीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल