लाइव न्यूज़ :

 मेरा नाम सावरकर नहीं, गांधी है और गांधी किसी से माफी नहीं मांगता; सदस्यता गंवाने के बाद बोले राहुल गांधी- मैं झुकूंगा नहीं

By अनिल शर्मा | Updated: March 25, 2023 13:58 IST

कांग्रेस नेता ने कहा- मैं अडानी मुद्दे पर सवाल पूछता रहूंगा, वे अयोग्य ठहराकर या मुझे जेल में रखकर मुझे डरा नहीं सकते। मैं झुकूंगा नहीं।

Open in App
ठळक मुद्देमैं यहां भारत के लोगों की लोकतांत्रिक आवाज की रक्षा करने के लिए हूंः राहुल गांधीसंवाददाता सम्मेलन में राहुल गांधी ने कहा कि ऐसा करता रहूंगा, मैं किसी से नहीं डरता। 

नई दिल्लीः मोदी सरनेम मानहानि मामले में संसद सदस्यता गंवा चुके कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार कहा कि अयोग्य ठहराने, मंत्रियों द्वारा आरोप लगाने का पूरा खेल अडानी मुद्दे से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए खेला गया। कांग्रेस के पूर्व सांसद ने कहा कि मेरा नाम सावरकर नहीं है, मेरा नाम गांधी है। गांधी किसी से माफी नहीं मांगता।

राहुल गांधी ने लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने के बाद पहले संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मंत्रियों ने मेरे बारे में झूठ बोला कि मैंने विदेशी हस्तक्षेप के लिए कहा था, मैंने ऐसा नहीं कहा। कांग्रेस नेता ने कहा- मैं अडानी मुद्दे पर सवाल पूछता रहूंगा, वे अयोग्य ठहराकर या मुझे जेल में रखकर मुझे डरा नहीं सकते। मैं झुकूंगा नहीं।

राहुल गांधी ने एक बार फिर कहा कि मैं यहां भारत के लोगों की लोकतांत्रिक आवाज की रक्षा करने के लिए हूं। ऐसा करता रहूंगा, मैं किसी से नहीं डरता। बकौल राहुल गांधी- मुझे फर्क नहीं पड़ता की मैं संसद के अंदर हूं या बाहर हूं। मुझे अपनी तपस्या करनी है, मैं उसे करके दिखाऊंगा।

राहुल गांधी ने आगे कहा- भारत जोड़ो यात्रा की मेरी कोई भी स्पीच देख लीजिए, मैंने हमेशा कहा है कि सब समाज एक हैं। नफरत, हिंसा नहीं होनी चाहिए। ये OBC का मामला नहीं है, ये नरेंद्र मोदी और अडानी के रिश्ते का मामला है। भाजपा ध्यान को भटकाने का काम करती है, कभी OBC की बात करेगी, कभी विदेश की बात करेगी।

कांग्रेस नेता ने फिर दोहराया कि मैं सवाल पूछना बंद नहीं करूंगा। अडानी का नरेंद्र मोदी से क्या रिश्ता है? इन लोगों से मुझे डर नहीं लगता। अगर इनको लगता है कि मेरी सदस्यता रद्द करके, डराकर, धमकाकर, जेल भेजकर मुझे बंद कर सकते हैं। मैं हिन्दुस्तान के लोकतंत्र के लिए लड़ रहा हूं और लड़ता रहूंगा।

टॅग्स :राहुल गांधीगौतम अडानीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब