लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी सोमवार को सूरत सीजेएम कोर्ट द्वारा मानहानि मामले में दोषी ठहराये जाने के फैसले को दे सकते हैं चुनौती

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 2, 2023 12:32 IST

राहुल गांधी सोमवार को सीजेएम कोर्ट द्वारा सुनाये गये मानहानि के केस में उपरी अदालत में चुनौती देने स्वयं सूरत जा सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व लोकसभा सांसद राहुल गांधी सोमवार को मानहानि केस में मिली सजा को दे सकते हैं चुनौतीराहुल गांधी सीजेएम कोर्ट के फैसले को चुनौती देने खुद जा सकते हैं सूरत सीजेएम कोर्ट ने राहुल गांधी को 'मोदी उपनाम' के मामले में दायर मानहानि केस में दोषी ठहराया था

दिल्ली:कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और वायनाड से पूर्व लोकसभा सांसद राहुल गांधी सूरत की अदालत द्वारा मानहानि के मामले में दोषी करार दिये जाने के फैसले के खिलाफ सोमवार को सूरत सत्र न्यायालय में अपील दायर कर सकते हैं। सूरत जिला मजिस्ट्रेट की अदालत ने राहुल गांधी को 2019 में दिये एक भाषण में 'मोदी उपनाम' को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी के मामले में दस दिन पहले दोषी करार देते हुए मानहानि केस में मिलने वाली अधिकतम 2 साल की सजा सुनाई थी।

समाचार वेबसाइट डेक्कन हेराल्ड के अनुसार राहुल गांधी मजिस्ट्रेट कोर्ट के फैसले को चुनौती देने स्वयं चुनौती देने सूरत जा सकते हैं। सूरत की सीजेएम कोर्ट ने पूर्व कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी को साल 2019 में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव के दौरान कर्नाटक के कोलार में दिये भाषण में 'मोदी उपनाम' के खिलाफ कई गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर दायर किये गये मानहानि केस में दोषी मानते हुए दो साल की जेल की सजा सुनाई थी।

लेकिन जज ने राहुल गांधी को सजा देते हुए कारावास को 30 दिन के लिए निलंबित कर दिया था ताकि वो सजा के खिलाफ उपरी कोर्ट में अपील दायर कर सकें लेकिन लोकसभा सचिवालय ने सजा सुनाये जाने के अगले दिन बतौर वायनाड संसदीय क्षेत्र से चुने गये राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द कर दी। कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दलों ने लोकसभा सचिवालय के फैसले को राजनीति से प्रेरित बताते हुए विरोध कर रहे थे तभी सचिवालय ने एक अलग पत्र जारी करते हुए राहुल गांधी के 12, तुगलक लेन वाले सरकारी आवास को भी खाली करने का आदेश दे दिया।

कोर्ट से सजा सुनाये जाने के बाद राहुल गांधी ने फैसले के खिलाफ अपील नहीं की, जिसे लेकर कई तरह के कयास लगाये जा रहे थे। वहीं भाजपा ने भी कांग्रेस और राहुल गांधी द्वारा सजा के खिलाफ उपरी अदालत में अपील दायर को लेकर की जा रही देरी पर सवाल उठाया था। वहीं कांग्रेस के सूत्रों का कहना है कि राहुल की कानूनी टीम जल्दबाजी नहीं करना चाहती थी क्योंकि इसी तरह के मामले बिहार के पटना समेत देश में तमाम अन्य जगहों पर दायर किये गये हैं।

टॅग्स :राहुल गांधीSuratगुजरातकांग्रेसकोर्टcourt
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह