लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी से हुई बड़ी चूक, कैलाश यात्रा पर भी नहीं जा सकेंगे

By खबरीलाल जनार्दन | Updated: June 5, 2018 17:09 IST

हर चार दिन में मानसरोवर के लिए एक जत्‍था रवाना होगा। 12 जून से शुरू होने वाली यात्रा 19 अगस्त को समाप्त होगी। लेकिन राहुल इसमें शामिल नहीं हो पाएंगे।

Open in App

नई दिल्ली, 5 जूनः कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से एक बार फिर से बड़ी चूक हुई है। उन्होंने अपनी कैलाश-मानसरोवर यात्रा की घोषणा तो कर दी पर उसके लिए आवेदन करना भूल गए। उल्लेखनीय है कर्नाटक चुनाव प्रचार के वक्त कथित हेलीकॉप्टर दुर्घटना होते-होते बचने पर राहुल गांधी ने कैलाश-मानसरोवर जाने का ऐलान किया था। इससे उनके मंदिर-मठ घूमने और हाल फिलहाल बन रही नई छवि को बल मिला था। राहुल गांधी ने तब मौके की नजाकत को देखते हुए कर्नाटक चुनाव के बाद कार्यकर्ताओं से 15 दिन की छुट्टी की दरख्वास्त भी की थी।

लेकिन अब राहुल के कार्यालय से ऐसी किसी कार्यक्रम की पुष्टि नहीं की जा रही है। एक अंग्रेजी दैनिक की खबर के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष ने इस यात्रा के लिए समय रहते आवेदन ही कर पाए। इसलिए उन्हें यात्रा की अनुमति मिल पाना मुश्किल है।

जानकारी के ‌अनुसार कैलाश-मानसरोवर यात्रा के लिए मार्च-अप्रैल के बीच आवेदन करना पड़ता है। इसके बाद मई महीने में विदेश मंत्रालय में इसका लकी ड्रा निकाला जाता है। इस साल के लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पिछले महीने लकी ड्रा निकाला था। इसमें राहुल गांधी का नाम नहीं था। इस साल 12 जून से धारचूला से मानसरोवर यात्रा की शुरुआत होगी।किम-जोंग-उन से मिलने के लिए राजी हुए डोनाल्ड ट्रंप, 12 जून को सिंगापुर में होगी मुलाकात

हर चार दिन में मानसरोवर के लिए एक जत्‍था रवाना होगा। 12 जून से शुरू होने वाली यात्रा 19 अगस्त को समाप्त होगी। राहुल गांधी ने गुजरात और फिर कर्नाटक में अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत मंदिरों से की। इसके बाद उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को उनके पाल्हे में आकर चुनौती देनी शुरू की ‌थी। राजनैतिक पंडितों के अनुसार राहुल को इसका फायदा मिल रहा था। लेकिन अब राहुल का यह कदम उन्हें फिर से सोशल मीडिया ट्रॉलरों में फेमस कर सकता है।

टॅग्स :राहुल गाँधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब