लाइव न्यूज़ :

Rahul Gandhi In Bihar: 5 फरवरी को पटना पहुंच रहे राहुल गांधी?, 18 दिन में दूसरी बार बिहार दौरे पर कांग्रेस सांसद, विधानसभा चुनाव को लेकर करेंगे चर्चा

By एस पी सिन्हा | Updated: February 3, 2025 14:55 IST

Rahul Gandhi In Bihar: कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता पटना की सड़कों को राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के पोस्टर से भरने जा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस मुख्यालय जाएंगे और नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिलेंगे।जगलाल चौधरी पहले दलित थे, जो मंत्री बनने में कामयाब हुए। कार्यकाल संक्षिप्त लेकिन यादगार रहा।

पटनाः लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक बार फिर से आगामी 5 फरवरी (18 दिन में दूसरी बार) (18 जनवरी) को बिहार दौरे पर आ रहे हैं। बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने इसकी जानकारी दी है। दरअसल, 5 फरवरी को स्वतंत्रता सेनानी जगलाल चौधरी जयंती समारोह है। इसी कार्यक्रम में शिरकत करने राहुल गांधीपटना आ रहे हैं। जगलाल चौधरी महान स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक थे। चौधरी पहले ऐसे शख्स थे, जब संयुक्त बिहार में शराबबंदी लागू करने की कोशिश की थी। उधर, राहुल गांधी के दौरे को लेकर कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता पटना की सड़कों को राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के पोस्टर से भरने जा रहे हैं।

राहुल गांधी सदाकत आश्रम स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय जाएंगे और पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। इसके अलावा वह राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव से भी मुलाक़ात कर विधानसभा चुनाव कि तैयारी को लेकर भी बातचीत कर सकते हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के अनुसार, बिहार कांग्रेस इकाई आगामी 5 फरवरी को पटना के बापू सभागार में जगलाल चौधरी की जयंती पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन करने वाली है। उल्लेखनीय है कि 20 जुलाई, 1937 को श्रीकृष्ण सिंह की अगुवाई वाली सरकार में अनुग्रह नारायण सिंह, सैयद महमूद तथा जगलाल चौधरी मंत्री बने थे।

जगलाल चौधरी पहले दलित थे, जो मंत्री बनने में कामयाब हुए। जगलाल चौधरी ने 20 जुलाई 1937 को आबकारी और लोक स्वास्थ्य विभाग के कैबिनेट मंत्री का पदभार ग्रहण किया। आबकारी विभाग मंत्री के रूप में उनका कार्यकाल संक्षिप्त लेकिन यादगार रहा। उन्होंने इस दौरान कड़े निर्णय लिए।

आबकारी मंत्री के रूप में इन्होंने 6 अप्रैल 1938 को राज्य के चुनिन्दा जिलों में शराबबन्दी की घोषणा की। ये जिले थे-सारण, मुजफ्फरपुर, हजारीबाग, धनबाद और रांची। जहां मद्यपान निषेध को लागू किया गया। स्वतंत्रता सेनानी जगलाल चौधरी का जन्म 5 फरवरी 1895 को सारण जिले के गड़खा प्रखंड के मीटेपुर गांव में हुआ था।

शुरुआती पढ़ाई गांव में हुई। इसके बाद इन्होंने वर्ष 1914 में पटना कॉलेज, पटना, से आईएससी की परीक्षा पास की। फिर कलकत्ता मेडिकल कॉलेज में दाखिला लिया। जब जगलाल चौधरी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के अंतिम वर्ष में थे तो उन्होंने महात्मा गांधी के आह्वान पर पढ़ाई बीच में छोड़कर स्वतंत्रता आंदोलन में कूद पड़े। उन्होंने 1921 के असहयोग आन्दोलन में भी बड़ी भूमिका निभाई थी।

टॅग्स :बिहारराहुल गांधीकांग्रेसपटनामल्लिकार्जुन खड़गे
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए