लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने केशव चंद यादव के हाथों में सौंपी यूथ कांग्रेस की कमान, UP और MP से है नाता

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 12, 2018 10:00 IST

केशव चंद उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रहने वाले हैं। फिलहाल वो युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव के पद पर हैं। इससे पहले केशव मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस इकाई के सेक्रेटरी भी रह चुके हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 12 मईः केशव चंद यादव को भारतीय युवा कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने केशव की नियुक्ति पर मुहर लगाई। केशव चंद का नाता उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश से रहा है इसलिए माना जा रहा है कि आगामी चुनाव में बीजेपी को इसका फायदा होगा। केशव चंद उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रहने वाले हैं। फिलहाल वो युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव के पद पर हैं। इससे पहले केशव मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस इकाई के सेक्रेटरी भी रह चुके हैं। 2014 से पंजाब से एमएलए राजा अमरिंदर सिंह बरार युवा कांग्रेस की कमान संभाल रहे थे। इनके साथ श्रीनिवास बी.वी. को भारतीय युवा कांग्रेस का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है, वे कर्नाटक के भद्रावती से हैं।

यह भी पढ़ेंः- पीएम मोदी के 'द लाई लामा' वाले पोस्टर पर बढ़ा विवाद, एफआईआर दर्ज

भारतीय युवा कांग्रेस में बदलाव की उम्मीद काफी समय से लगाई जा रही थी। बरार लोकसभा चुनाव तक अपने पद पर बने रहना चाहते थे लेकिन राहुल की नाराजगी और लगातार मिल रही शिकायतें उन्हें इस समय हटाए जाने की वजह बनीं। पंजाब से विधायक बरार को वहां मंत्री बनाने की भी खबरें आती रही हैं लेकिन इस पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ेंः 8वीं कक्षा की पाठ्यपुस्तक में बाल गंगाधर तिलक को बताया 'आतंकवाद का जनक'

इस नियुक्ति की घोषणा करते हुए कांग्रेस के महासचिव अशोक गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी के रूप में पार्टी को युवा नेतृत्व मिला है। कांग्रेस ने क्षेत्रीय संतुलन बनाने के लिए उत्तर भारत से केशव चंद और दक्षिण से श्रीनिवास को मौका दिया है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :इंडियन नेशनल काँग्रेसराहुल गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए