लाइव न्यूज़ :

मॉब लिंचिंग की बढ़ती घटनाओं पर राहुल गांधी ने की चिंता व्यक्त, कहा- गलत राजनीति का परिणाम है ये

By भारती द्विवेदी | Updated: July 7, 2018 22:03 IST

कांग्रेस पार्टी प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने देश के कुछ स्थानों पर लोगों की पीट-पीटकर हत्या किए जाने की हालिया घटनाओं को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला है।उन्होंने कहा कि इस सरकार में 'लिंचिंग मूवमेंट' चल रहा है।

Open in App

नई दिल्ली, 7 जुलाई: देश भर में अचानक से मॉब लिंचिंग की घटनाओं में बढ़ोत्तरी हुई है। कहीं बच्चा चोरी के नाम पर तो कहीं किसी और वजह से, लोग बस शक के आधार पर सामने वाली की जान ले ले रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इन घटनाओं पर चिंता जाहिर करते हुए एक ट्वीट किया है। राहुल अपने ट्वीट में लिखते हैं- 'नफरत और सांप्रदायिक ध्रुवीकरण की राजनीति से हमारे सामाजिक तानेबाने को अपूरणीय क्षति हो रही है। राष्ट्र को झकझोर देने वाली लिंचिंग की घटनाएं इस तरह की राजनीति का परिणाम हैं।'

कांग्रेस पार्टी प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने देश के कुछ स्थानों पर लोगों की पीट-पीटकर हत्या किए जाने की हालिया घटनाओं को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला है। और उन्होंने कहा कि इस सरकार में 'लिंचिंग मूवमेंट' चल रहा है। साथ ही ये भी सवाल किया कि क्या 'नफरत, अराजकता और जंगलराज' ही मोदी जी का 'नया भारत' है?

सिंघवी ने संवाददाताओं से कहा, ' गांधी जी ने कहा था कि असहिष्णुता एक तरह की हिंसा है और विकास के रास्ते की बाधक है।' उन्होंने आरोप लगाया, 'नफरत, हिंसा और अविश्वास का माहौल हावी हो गया है। ऐसा स्वंतत्र भारत के इतिहास में कभी नहीं हुआ। इस सरकार में 'लिंचिंग मूवमेंट' शुरू हो गया है । ऐसे मूवमेंट के बारे में कभी नहीं सुना।" सिंघवी ने सवाल किया कि 'नफरत, अराजकता और जंगलराज' ही मोदी जी का नया भारत है? उन्होंने कहा, ' एक महीने में 28 लोगों की लीचिंग हुई है। क्या कभी भारत ऐसा था? सिंघवी ने कहा कि महाराष्ट्र के धुले, उत्तर प्रदेश के हापुड़, झारखंड, त्रिपुरा, गुजरात और राजस्थान में इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी हैं।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :राहुल गाँधीकांग्रेससांप्रदायिक तनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ