लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी का 'वायनाड' के साथ भावनात्मक रिश्ता, राजीव गांधी से जुड़ा है मामला

By भाषा | Updated: April 5, 2019 05:02 IST

राहुल गांधी केरल के वायनाड के अलावा उत्तर प्रदेश के अमेठी से भी लोकसभा चुनाव 2019 लड़ेंगे। वायनाड से नामांकन दाखिल करने के बाद राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी के साथ एक खुले वाहन में रोडशो शुरू किया।

Open in App

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का केरल के वायनाड से एक भावनात्मक संबंध भी है। वह उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट के साथ इस संसदीय सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं। पार्टी नेताओं ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता रमेश चेन्नीथला ने एक घटना को याद करते हुये बताया, ‘‘1991 में उनके पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का अस्थि कलश यहां लाया गया था। उनकी अस्थियां यहां के थिरूनेली गांव में भगवान महाविष्णु को समर्पित एक मंदिर तक जाने वाली नदी पापनाशिनी में विसर्जित की गईं थीं।’’

चेन्नीथला ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘तत्कालीन मुख्यमंत्री के. करूणाकरन, मैं स्वयं, मुल्लापल्ली रामचंद्रन और केसी वेणुगोपाल राजीव जी की पापनाशिनी नदी में अस्थि विसर्जन समय उपस्थित थे। राजीव गांधी की 21 मई 1991 में, तमिलनाडु के श्रीपेरम्बदूर में हुये बम धमाके में मौत हो गई थी।

कांग्रेस नेता ने संकेत दिया कि राहुल गांधी जब अगली बार यहां प्रचार के लिए आयेंगे तो वह इस धार्मिक जगह का दौरा कर सकते है। पापनाशिनी का अर्थ है-पाप का नाश करने वाली। थिरूनेली मंदिर के पुजारियों के अनुसार, अगर पापनाशिनी में मृत व्यक्ति की अस्थियां विसर्जित की जाती हैं तो इसे गया में मिलने वाले पुण्य के समकक्ष माना जाता है। कांग्रेस अध्यक्ष ने बृहस्पतिवार को यहां नामांकन पत्र दाखिल किया। 

टॅग्स :राहुल गांधीराजीव गाँधीलोकसभा चुनाववायनाड लोकसभा सीट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतसरकार की प्रमुख संस्थाओं में वरिष्ठ पदों पर बहुजन की हिस्सेदारी नहीं?, ग्रामीण बैंक के अजा-अजजा कर्मचारियों से मिले राहुल गांधी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर