लाइव न्यूज़ :

Ravi Kishan On Rahul Gandhi: 'हमारी दीदी स्मृति ईरानी से लड़ते तो मजा आता', राहुल गांधी पर रवि किशन का तंज

By धीरज मिश्रा | Updated: May 3, 2024 18:49 IST

Ravi Kishan On Rahul Gandhi: रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को नामांकन किया। नामांकन के दौरान उनके परिवार के साथ कांग्रेस के लीडर मौजूद रहे।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी उम्मीदवार रवि किशन ने कहा, दुख हुआ राहुल गांधी अमेठी से चुनाव नहीं लड़ रहेअमेठी से कांग्रेस ने केएल शर्मा को बनाया है उम्मीदवार राहुल गांधी ने रायबरेली सीट से किया नामांकन

Ravi Kishan On Rahul Gandhi: रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को नामांकन किया। नामांकन के दौरान उनके परिवार के साथ कांग्रेस के लीडर मौजूद रहे। राहुल गांधी के अमेठी से चुनाव न लड़कर रायबरेली से लड़े जाने पर गोरखपुर से बीजेपी उम्मीदवार रवि किशन ने तंज कसा है। रवि किशन ने कहा कि राहुल गांधी जी हमें बहुत दुख हुआ कि जब हमें पता चला कि आप अमेठी से नहीं बल्कि रायबरेली से चुनाव लड़ेंगे। रात को हम लोग खुश थे कि अब मजा आएगा।

रवि किशन ने कहा कि वायनाड से मेरे सभी कार्यकर्ता जानना चाहते हैं कि वायनाड से आपने चुनाव लड़ा तो यूपी से क्यों नहीं लड़ते हैं। यूपी ने आप लोगों को सबकुछ दिया। आपके परिवार के लोगों को प्रधानमंत्री बनाया। यूपी ने गांधी परिवार का नाम दिया। रवि किशन ने कहा कि गलत किए आप अमेठी छोड़कर रायबरेली से क्यों चुनाव लड़ रहे हैं। अमेठी से हमारी दीदी स्मृति ईरानी से चुनाव लड़ते तो मजा आता। एक तरफा मैच में मजा नहीं आता है। इसलिए आप मान लीजिए कि आप डर गए हैं।

स्मृति ईरानी ने भी साधा निशाना

अमेठी से सांसद और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि गांधी परिवार का कोई भी सदस्य अमेठी से चुनाव नहीं लड़ रहा है, यह अपने आप में एक संकेत है कि कांग्रेस ने चुनाव से पहले ही अमेठी से अपनी हार स्वीकार कर ली है। बीजेपी ने स्मृति ईरानी को अमेठी से उम्मीदवार बनाया है।

 

स्मृति के खिलाफ केएल शर्मा

अमेठी लोकसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार के खिलाफ कांग्रेस ने केएल शर्मा को उम्मीदवार बनाया है। केएल शर्मा ने कहा कि 'यहां से कौन जीतेगा या कौन हारेगा, यह जनता के हाथ में है, हम कड़ी मेहनत करेंगे। चुनाव सिर्फ एक औपचारिकता है, जनता अपना मूड बना लेती है। मैं 40 साल से यहां हूं। शीर्ष नेतृत्व ने मुझे जो निर्देश दिया है, मैं उसका पालन कर रहा हूं बस यही चाहता हूं कि लोग मुझे अपनी सेवा में एक मौका दें।

राहुल गांधी के खिलाफ लगे नारे

राहुल गांधी जिस वक्त नामांकन के लिए पहुंचे। इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं के द्वारा राहुल गांधी के खिलाफ नारे लगाए गए। राहुल गांधी वापिस जाओ के नारे गूंज रहे थे। पुलिस ने जैसे तैसे सभी को हटाया।

टॅग्स :रवि किशनगोरखपुररायबरेलीअमेठीराहुल गांधीamethi-pcप्रियंका गांधीकांग्रेसPriyanka GandhiCongress
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?