लाइव न्यूज़ :

#Metoo पर सवाल सुनते ही राहुल गांधी ने खत्म की प्रेस कॉन्फ्रेंस, दिया ऐसा रिएक्शन

By पल्लवी कुमारी | Updated: October 11, 2018 14:24 IST

राहुल गांधी ने गुरुवार को भी राफेल डील को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। जिसमें उन्होंने पीएम मोदी से इस्तीफे की मांग की। 

Open in App

नई दिल्ली, 11 अक्टूबरः  कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार राफेल डील को लेकर केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर हमला बोल रही है। राहुल गांधी ने गुरुवार को भी राफेल डील को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। जिसमें उन्होंने पीएम मोदी से इस्तीफे की मांग की। 

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी से #Metoo कैम्पेन के बारे में जब पूछा गया तो उन्होंने पूरी तरह इस मसले को टाल दिया। उन्होंने कहा, ''देखिए ये प्रेस कॉन्फ्रेंस सिर्फ और सिर्फ राफेल डील के बारे में है। इसलिए यहां इसी के बारे में बात हो तो सही है लेकिन  #Metoo एक बड़ा मुद्दा है और इसपर मैं बाद में बोलूंगा। '' ये कहकर राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस खत्न कर दी। 

राहुल ने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि देश का प्रधानमंत्री भ्रष्ट है। मीडिया रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री के दखल के बाद अनिल अंबानी को 30 हजार करोड़ रुपये का मुआवजा दिया गया है। उन्होंने कहा कि जब हमने लोकसभा में सवाल पूछा तो वो आंख नहीं मिला पा रहे थे।

इन लोगों पर लग चुका है #MeToo का आरोप 

अमेरिका से शुरू हुआ #MeToo मूवमेंट करीब दो साल बाद भारत में दोबारा शुरू हो चुका है। भारत में इसे शुरू करने का श्रेय अभिनेत्री तनुश्री दत्ता को दिया जा रहा है। तनुश्री दत्ता ने अभिनेता नाना पाटेकर पर यौन शोषण का आरोप लगा कर मधुमक्खी के छत्ते में पत्थर मार दिया। उसके बाद क्वीन फिल्म के निर्देशक विकास बहल, एआईबी के कॉमेडियन उत्सव चक्रवर्ती, लेखक चेतन भगत, लेखक सुहेल सेठ, एमजे अकबर, सिंगर कैलाश खेर, एक्टर आलोकनाथ  इत्यादि पर #MeToo के तहत आरोप लगे हैं। 

टॅग्स :राहुल गांधी# मी टू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतसरकार की प्रमुख संस्थाओं में वरिष्ठ पदों पर बहुजन की हिस्सेदारी नहीं?, ग्रामीण बैंक के अजा-अजजा कर्मचारियों से मिले राहुल गांधी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर