Rahul Gandhi 54TH Birthday: कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को अपना 54वां जन्मदिन मनाया। 54 साल के राहुल गांधी को देशभर से बधाई मिली। उन्होंने सुबह कांग्रेस कार्यालाय में पहुंचकर पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खड़गे की मौजूदगी में बहन प्रियंका गांधी के साथ केक काटा। इस दौरान बाहर उनके समर्थकों की भारी भीड़ थी।
वहीं, अपने नेता के जन्मदिन को खास बनाने के लिए इंडियन यूथ कांग्रेस ने अनोखी पहल की। राहुल के जन्मदिन के मौके पर कांग्रेस के द्वारा फ्री में कूलर बांटे गए। कांग्रेस के द्वारा बांटे गए फ्री कूलर को लेने के लिए भारी संख्या में पहुंचे।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में लोगों को कूलर देते हुए साफतौर पर देखा जा सकता है। गौर करने वाली बात यह है कि दिल्ली में भीषण गर्मी पड़ रही है और इसी गर्मी में ठंडी हवा के लिए कूलर दिए गए हैं।
राहुल गांधी को इन नेताओं ने दी शुभकामनाएं
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोट ने एक्स पर राहुल गांधी के साथ एक फोटो शेयर की। उन्होंने लिखा कन्याकुमारी से कश्मीर और पूर्वोत्तर से महाराष्ट्र तक न्याय व सद्भावना की यात्रा के अथक पथिक, सत्यमेव जयते के सिद्धांत को लेकर हर अन्याय के विरुद्ध लड़ने वाले पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष व लोकप्रिय सांसद राहुल गांधी को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं।
आपके सशक्त नेतृत्व ने संपूर्ण राष्ट्र में न्याय, संविधान व लोकतंत्र संरक्षण की मुहिम को नया आयाम प्रदान किया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि देश की जनता की मुखर आवाज, सत्य, अहिंसा, त्याग के विचारों के सच्चे जननायक, हम सबके नेता राहुल गांधी को जन्मदिवस पर बधाई एवं शुभकामनाएं।
आपका नेतृत्व हम सभी को विपरीत परिस्थितियों में भी अपने इरादों पर मजबूती से खड़े रहने की प्रेरणा देता है। संविधान पर होने वाले हर आक्रमण की ढाल बनते आपको देश ने देखा है।