लाइव न्यूज़ :

Rahul Gandhi Bihar Visit: 5 महीने में 5वां दौरा?, 6 जून को बिहार आ रहे राहुल गांधी, ओबीसी-ईबीसी पर डालेंगे डोरा 

By एस पी सिन्हा | Updated: May 31, 2025 16:04 IST

Rahul Gandhi Bihar Visit: राहुल गांधी का यह कार्यक्रम पहले 27 मई को निर्धारित था, लेकिन राजगीर में हॉल उपलब्ध नहीं होने के कारण स्थगित कर 6 जून को निर्धारित किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देचुनावी माहौल के बीच राहुल गांधी का यह पिछले 5 महीनों में पांचवां बिहार दौरा होगा। कांग्रेस राज्य में अपने संगठन को सक्रिय करने और मजबूत करने की कोशिश में जुटी है।कांग्रेस उसी सामाजिक आधार को पुनः जाग्रत करने की कोशिश कर रही है।

पटनाः कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आगामी 6 जून को बिहार दौरे पर आ रहे हैं। दरअसल, आगामी विधानसभा कांग्रेस की नजर ओबीसी और ईबीसी वोट बैंक पर टिकी है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गृह जिला नालंदा के राजगीर में राहुल गांधी एक विशाल "अति पिछड़ा वर्ग सम्मेलन" को संबोधित करेंगे। यह आयोजन राजगीर के कन्वेंशन सेंटर में होगा। बताया जाता है कि राहुल गांधी पटना एयरपोर्ट पर उतरेंगे और वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा सीधे नालंदा रवाना होंगे। सम्मेलन के दौरान वे अति पिछड़ा और पिछड़ा वर्ग के लोगों से संवाद करेंगे। यह वही वर्ग है, जिसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पारंपरिक वोट बैंक माना जाता है। बता दें कि राहुल गांधी का यह कार्यक्रम पहले 27 मई को निर्धारित था, लेकिन राजगीर में हॉल उपलब्ध नहीं होने के कारण इसे स्थगित कर 6 जून को निर्धारित किया गया है।

इस वर्ष चुनावी माहौल के बीच राहुल गांधी का यह पिछले 5 महीनों में पांचवां बिहार दौरा होगा। इससे पहले वे 18 जनवरी, 4 फरवरी, 7 अप्रैल और 15 मई को भी बिहार का दौरा कर चुके हैं। लगातार दौरों से कांग्रेस राज्य में अपने संगठन को सक्रिय करने और मजबूत करने की कोशिश में जुटी है।

सम्मेलन में राज्य और जिला स्तर के कांग्रेस नेता शामिल होंगे, साथ ही बड़ी संख्या में ईबीसी के लोगों के शामिल होने की संभावना है। अति पिछड़ा वर्ग (ईबीसी) बिहार की आबादी का एक बड़ा हिस्सा हैं। बिहार की राजनीति में इन वर्गों की अहम भूमिका रही है। लालू यादव की राजनीति इसी आधार पर फली-फूली, और अब कांग्रेस उसी सामाजिक आधार को पुनः जाग्रत करने की कोशिश कर रही है।

ऐसे में मुख्यमंत्री के गढ़ नालंदा में जाकर राहुल गांधी यह संदेश देना चाहते हैं कि कांग्रेस अब सिर्फ सहयोगी नहीं, स्वतंत्र पहचान के साथ मैदान में उतरने को तैयार है। राहुल गांधी का लगातार बिहार आना बताता है कि अब बिहार को गंभीरता से लिया जा रहा है, न कि केवल सहयोगी दलों के भरोसे छोड़ा जा रहा है।

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेसBJPपटनाबिहारतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?