लाइव न्यूज़ :

वायनाड में विकास परियोजनाओं से संबंधित समीक्षा बैठक में शामिल हुए राहुल गाँधी

By भाषा | Updated: August 17, 2021 16:45 IST

Open in App

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड में कई विकास परियोजनाओं पर चर्चा के लिए हुई समीक्षा बैठक में भाग लिया और काम की गति तेज करने का निर्देश दिया। अपने संसदीय क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी यहां जिला कलेक्टर के साथ बैठक में शामिल हुए। राहुल गांधी के संसदीय कार्यालय से संबंधित ट्विटर हैंडल पर कहा गया, ‘‘वायनाड में कई विकास परियोजनाओं को लेकर कलेक्टर कार्यालय में हुई समीक्षा बैठक में भाग लिया। उन परियोजनाओं का आकलन किया, जिनसे वायनाड का समग्र विकास सुनिश्चित होना है। परियोजनाओं की गति में तेजी लाने का निर्देश दिया।’’ इससे पहले, दिन में राहुल गांधी ने यहां किसान डेयरी कार्यक्रम का उदघाटन किया और किसानों को सम्मानित किया। वह सोमवार सुबह कोझिकोड पहुंचे और साझा विधि प्रवेश परीक्षा (क्लैट) में सफलता हासिल करने वाले आदिवासी छात्र-छात्राओं के साथ दोपहर का खाना खाया। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी की एक प्रतिमा का भी अनावरण किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए