लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी का पीएम नरेंद्र मोदी पर तंज- नदियों में शव बह रहे हैं, पर उन्हें सेंट्रल विस्टा के सिवा कुछ नहीं दिखता

By विनीत कुमार | Updated: May 11, 2021 13:25 IST

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर कोरोना से देश में पैदा हुए हालात को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है। उन्होंने बक्सर और गाजीपुर में नदियों में बहते शवों की खबरों को लेकर पीएम पर निशाना साधा है।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा- पीएम मोदी को देश में सेंट्रल विस्टा के सिवा कुछ नहीं दिखता राहुल ने इससे पहले सोमवार को भी दूसरे देशों से मिल रही सहायता को लेकर केंद्र पर कटाक्ष किया था

भारत में जारी कोरोना संकट के बीच राहुल गांधी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है। राहुल गांधी तकरीबन हर रोज सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हैं। 

इस बार राहुल ने बक्सर और गाजीपुर में नदियों में बहते मिले शवों को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साथा है। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, 'नदियों में बहते अनगिनत शव, अस्पतालों में लाइनें मीलों तक, जीवन सुरक्षा का छीना हक़! PM, वो गुलाबी चश्में उतारो जिससे सेंट्रल विस्टा के सिवा कुछ दिखता ही नहीं।'

इससे पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को भी कोरोना महामारी से निपटने के लिए दूसरे देशों से मिल रही सहायता को लेकर केंद्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि अगर सरकार ने अपना काम किया होता तो यह नौबत नहीं आती। 

उन्होंने ट्वीट किया, ‘विदेशी सहायता पाने पर केंद्र सरकार का बार-बार छाती ठोकना निराशाजनक है। अगर मोदी सरकार ने अपना काम किया होता, तो यह नौबत ना आती।’ कांग्रेस ने पिछले सप्ताह कहा था कि विदेशी सहायता को लेकर सरकार को पारदर्शिता सुनिश्चित करनी चाहिए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इससे जुड़ा विवरण सार्वजनिक करना चाहिए।

यूपी-बिहार में नदियों में मिल रहे हैं कई शव

दरअसल, कोरोना संकट के बीच यूपी, बिहार में पिछले दो दिनों में नदियों में कई शव मिलने की घटना सामने आई है। इसके पीछे क्या कारण है, इसे लेकर जानकारी सामने नहीं आ सकी है। हालांकि बताया जा रहा है कि कई श्मशान घाटों में मरीजों के दाह संस्कार के लिए जगह नहीं मिल रही है और इसलिए परिजन शवों को बहा रहे हैं।

बक्सर में प्रशासन का दावा है शव यूपी से बहकर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि करीब 50 शव मिले हैं। बक्सर के बाद यूपी के गाजीपुर में भी मंगलवार को ऐसा ही नजारा देखने को मिला। गाजीपुर में लाशें दिखने के बाद डीएम एम.पी. सिंह ने कहा कि मामले की जांच चल रही है और यह पता लगाने की कोशिश हो रही है कि शव कहां से आए।

टॅग्स :राहुल गांधीनरेंद्र मोदीकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं