लाइव न्यूज़ :

अग्निपथ योजना को राहुल गांधी ने बताया मोदी सरकार का नया धोखा, कहा- पीएम को इसे वापस लेना ही होगा

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 22, 2022 15:28 IST

राहुल गांधी ने बुधवार को ट्वीट करते हुए लिखा, "चीन की सेना हमारे हिंदुस्तान की धरती पर बैठी है। प्रधानमंत्री जी, सच्ची देशभक्ति सेना को मजबूत करने में है लेकिन आप एक 'नए धोखे' से सेना को कमजोर कर रहे हैं। देश के भविष्य को बचाने के इस आंदोलन में हम युवाओं के साथ हैं। मैं फिर कह रहा हूं, आपको 'अग्निपथ' वापस लेना ही होगा।" 

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्र सरकार ने 14 जून को की थी 'अग्निपथ' योजना की घोषणा।इस योजना की घोषणा के बाद से ही देश भर में हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं।

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सेना में अल्पकालिक भर्ती की नई 'अग्निपथ' योजना को देश और सेना के साथ मोदी सरकार का नया धोखा करार देते हुए बुधवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस योजना को वापस लेना पड़ेगा। यही नहीं, चीन को लेकर भी गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। 

इसी क्रम में राहुल गांधी ने बुधवार को ट्वीट करते हुए लिखा, "चीन की सेना हमारे हिंदुस्तान की धरती पर बैठी है। प्रधानमंत्री जी, सच्ची देशभक्ति सेना को मजबूत करने में है लेकिन आप एक 'नए धोखे' से सेना को कमजोर कर रहे हैं। देश के भविष्य को बचाने के इस आंदोलन में हम युवाओं के साथ हैं। मैं फिर कह रहा हूं, आपको 'अग्निपथ' वापस लेना ही होगा।" 

उल्लेखनीय है कि सरकार ने दशकों पुरानी रक्षा भर्ती प्रक्रिया में आमूल-चूल परिवर्तन करते हुए तीनों सेनाओं में सैनिकों की भर्ती संबंधी 'अग्निपथ' योजना की 14 जून को घोषणा की थी। इसके तहत साढ़े 17 साल से 21 वर्ष आयु तक के युवाओं की चार साल की अल्प अवधि के लिए संविदा आधार पर भर्ती की जाएगी। इनमें से 25 फीसदी को 15 और वर्षों को लिए सेवा में रखा जाएगा। अन्य को बिना ग्रैज्युटी और पेंशन लाभ के सेवानिवृत्त कर दिया जाएगा। इसके बाद से ही देश भर में हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं।

टॅग्स :अग्निपथ स्कीमराहुल गांधीनरेंद्र मोदीचीन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर