लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के 'समर्थन' में उतरे दिग्गज कांग्रेसी, राहुल गांधी ने भी सपोर्ट में किया ट्वीट

By भाषा | Updated: August 6, 2018 20:17 IST

नरेंद्र मोदी सरकार में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के बयान का कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण और सांसद संजय निरूपम ने समर्थन किया है।

Open in App

मुंबई, छह अगस्त (भाषा) मराठा आरक्षण आंदोलन की पृष्ठभूमि में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा था कि आरक्षण से सार्वजनिक क्षेत्र में नौकरी की गारंटी नहीं मिलेगी क्योंकि नौकरियां कम हो रही हैं। अब इस पर कांग्रेस ने आज कहा है कि यह टिप्पणी उसके इस दावे की तस्दीक करती है कि मोदी सरकार रोजगार सृजन करने में नाकाम रही है। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछा कि 2014 लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने रोजगार सृजन का वादा किया था लेकिन नौकरियां हैं कहां? चव्हाण ने ट्विटर पर पूछा, ‘‘रोजगार सृजन के मोर्चे पर मोदी सरकार की विफलता के बारे में जो कुछ हम बीते चार वर्षों से कहते रहे हैं अब उसका समर्थन नितिन गडकरी ने भी कर दिया। मोदीजी देश जानना चाहता है कि जिन नौकरियों का आपने वादा किया था, वह कहां हैं।’’ शनिवार को औरंगाबाद में संवाददाताओं से बातचीत में गडकरी ने मराठा आंदोलन और महाराष्ट्र में अन्य समुदायों की ओर से आरक्षण की मांग उठने के बारे में कहा, ‘‘चलिए मान लें कि आरक्षण दे दिया गया। लेकिन नौकरियां नहीं हैं। क्योंकि बैंकों में सूचना प्रौद्योगिकी के कारण नौकरियां कम हो गयी हैं। सरकारी भर्तियां रूकी हुई हैं। नौकरियां कहां हैं? ’’ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गडकरी की टिप्पणी पर चुटकी लेते हुए कहा था, ‘‘बढि़या सवाल गडकरी जी। हर भारतीय यही सवाल पूछ रहा है।’’ मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरूपम ने मराठा आरक्षण मुद्दे पर राज्य और केंद्र में भाजपा नीत राजग सरकार पर हमला किया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री गडकरी का बयान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आश्वासन के उलट है जिसमें उन्होंने कहा है इस साल नवंबर के अंत तक मराठा आरक्षण को लेकर संवैधानिक दायित्वों को पूरा कर लिया जाएगा।निरूपम ने आज एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘एक तरफ फडणवीस घोषणा कर रहे हैं कि नवंबर अंत तक सभी संवैधानिक दायित्वों को पूरा कर लिया जाएगा जबकि दूसरी तरफ भाजपा के केंद्रीय मंत्री (गडकरी) इस समूचे विचार के औचित्य पर सवाल उठा रहे।’’ उन्होंने सवाल किया, ‘‘भाजपा ने 2014 के चुनाव के लिए अपने घोषणापत्र में हर साल दो करोड़ रोजगार सृजन का वादा किया था। ऐसे वक्त जब करीब 30,000 युवा हर दिन रोजगार बाजार में शामिल हो रहे हैं, सरकार उनमें से केवल 450 को नौकरी दे रही। बाकी युवा कहां जाएंगे ? सरकार नौकरी तलाश रहे लोगों को क्या विकल्प मुहैया कराएगी।’’ 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :नितिन गडकरीराहुल गाँधीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"