लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी फिर विदेश यात्रा पर, लेकिन धरना प्रदर्शन में देर से होगें शामिल

By शीलेष शर्मा | Updated: October 31, 2019 06:08 IST

राहुल आंदोलन का हिस्सा बनेगें लेकिन इसके अंतिम चरण में क्योंकि वे नवंबर के प्रथम सप्ताह के अंत में स्वदेश लौट रहे है. कांग्रेस इस बात का खुलासा नहीं कर रही है कि राहुल किस देश की यात्रा पर है.

Open in App
ठळक मुद्देइस बीच कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दो नंवबर को पार्टी के सभी बड़े नेताओं की बैठक बुलाई है जिसमें इस आंदोलन की रुपरेखा और उसकी रणनीति को अंतिम रुप दिया जाएगा.

कांग्रेस पांच नवंबर से मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन की शुरुआत करेगी, लेकिन इसकी शुरुआत में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी नहीं होगें क्योंकि वे एक बार फिर विदेश के लिए रवाना हो चुके है.

राहुल आंदोलन का हिस्सा बनेगें लेकिन इसके अंतिम चरण में क्योंकि वे नवंबर के प्रथम सप्ताह के अंत में स्वदेश लौट रहे है. कांग्रेस इस बात का खुलासा नहीं कर रही है कि राहुल किस देश की यात्रा पर है. परंतु पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने पुष्टि की कि राहुल विदेश यात्रा पर है, उनकी इस यात्रा का मकसद  ध्यानकेंद्र में कुछ समय गुजारने का है.

इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दो नंवबर को पार्टी के सभी बड़े नेताओं की बैठक बुलाई है जिसमें इस आंदोलन की रुपरेखा और उसकी रणनीति को अंतिम रुप दिया जाएगा. सूत्र बताते है कि कांग्रेस इस आंदोलन में अपने सहयोगी दलों को भी साथ लेने की तैयारी कर रही है.

अभी तक जो रणनीति बनी है उसके तहत एक नवंबर से आठ नवंबर तक देशभर में 35 संवाददाता सम्मेलन आयोजित किये जाएगें. जिसमें पार्टी के सभी बड़े नेता अलग-अलग जगह जाकर लोगों को बताएगें कि किस तरह मोदी सरकार जनविरोधी फैसले कर आम आदमी के जीवन को दुभर बना रही है.

पार्टी ने यह भी साफ किया कि राहुल के विदेश यात्रा रवाना होने से पहले इस कार्यक्रम के योजना पर उनसे लंबी चर्चा की गयी थी तथा उन्होंने इस पूरे कार्यक्रम में अपना सहयोग देने का वचन भी दिया है.

टॅग्स :राहुल गांधीजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया