लाइव न्यूज़ :

अविश्वास प्रस्ताव स्वीकार हो जाने के बाद कोई विधायी कार्य नहीं होना चाहिए: राघव चड्ढा

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 28, 2023 12:26 IST

उन्होंने कहा, "लोकसभा अध्यक्ष द्वारा अविश्वास प्रस्ताव स्वीकार किए जाने के बाद संसद में कोई विधेयक पेश नहीं किया जाता है, लेकिन हम देख रहे हैं कि कई विधेयक संसद में पेश और पारित किए जाते हैं। मैं अध्यक्ष से अपील करता हूं कि अब लोकसभा में कोई विधायी कार्य नहीं होना चाहिए।"

Open in App
ठळक मुद्देराघव चड्ढा ने कहा कि 'इंडिया' गठबंधन के नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल मणिपुर का दौरा करेगा।चड्ढा ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव स्वीकार हो जाने के बाद लोकसभा में कोई विधायी कार्य नहीं होना चाहिए।

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने कहा है कि अविश्वास प्रस्ताव स्वीकार हो जाने के बाद लोकसभा में कोई विधायी कार्य नहीं होना चाहिए। मणिपुर मुद्दे पर लगातार हंगामे के बीच निचले सदन में पारित होने वाले विधेयकों के बारे में बात करते हुए चड्ढा ने कहा कि वह अध्यक्ष से अपील करते हैं कि विश्वास मत हासिल होने तक किसी भी विधेयक पर चर्चा न करें। 

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा कि 'इंडिया' गठबंधन के नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल मणिपुर का दौरा करेगा। 

उन्होंने कहा, "लोकसभा अध्यक्ष द्वारा अविश्वास प्रस्ताव स्वीकार किए जाने के बाद संसद में कोई विधेयक पेश नहीं किया जाता है, लेकिन हम देख रहे हैं कि कई विधेयक संसद में पेश और पारित किए जाते हैं। मैं अध्यक्ष से अपील करता हूं कि अब लोकसभा में कोई विधायी कार्य नहीं होना चाहिए। 'इंडिया' का एक प्रतिनिधिमंडल मणिपुर के लोगों को समर्थन प्रदान करने और उनके साथ एकजुटता दिखाने की आशा के साथ मणिपुर का दौरा करेगा।"

केंद्र द्वारा मणिपुर वायरल वीडियो मामले को केंद्रीय जांच ब्यूरो को सौंपने पर आप नेता ने कहा कि 85 दिनों के बाद मामले को केंद्रीय एजेंसी को सौंपने के लिए बहुत कम, बहुत देर हो चुकी है। केंद्र ने हिंसाग्रस्त मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र किए जाने संबंधी घटना की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दी है। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को यह जानकारी दी। 

मालूम हो, सुप्रीम कोर्ट ने 20 जुलाई को घटना पर संज्ञान लिया था और कहा था कि वह वीडियो से "बहुत व्यथित" है और हिंसा को अंजाम देने के हथियार के रूप में महिलाओं का इस्तेमाल "किसी भी संवैधानिक लोकतंत्र में पूरी तरह अस्वीकार्य है।" 

टॅग्स :राघव चड्ढाAam Aadmi Partyमणिपुरलोकसभा संसद बिल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ