लाइव न्यूज़ :

राफेल सौदा: रक्षा मंत्री का कांग्रेस पर पलवार, कहा- पहले के मुकाबले दो गुना विमानों की हो रही है खरीद

By भाषा | Updated: October 1, 2018 22:07 IST

कांग्रेस ने सरकार से स्पष्टीकरण मांगा है कि यदि संप्रग के मुकाबले राजग के सौदे में राफेल विमान सस्ते पड़ रहे हैं तो वह 126 राफेल लड़ाकू विमानों के जगह सिर्फ 36 विमान क्यों खरीद रही है।

Open in App

अहमदाबाद, 1 अक्टूबर: रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि सौदे में फ्रांस से उड़ान भरने की हालत वाले राफेल लड़ाकू विमानों की संख्या घटाने के संबंध में कांग्रेस के आरोप आधारहीन हैं और मोदी सरकार पूर्ववर्ती संप्रग सरकार के 18 ऐसे विमानों के स्थान पर 36 लड़ाकू विमान खरीद रही है।

कांग्रेस ने सरकार से स्पष्टीकरण मांगा है कि यदि संप्रग के मुकाबले राजग के सौदे में राफेल विमान सस्ते पड़ रहे हैं तो वह 126 राफेल लड़ाकू विमानों के जगह सिर्फ 36 विमान क्यों खरीद रही है।

इस बात से इंकार करते हुए कि राफेल सौदे से जुड़े विवाद के कारण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की छवि खराब हो रही है, सीतारमण ने कहा कि कांग्रेस का प्रचार ‘‘आधारहीन’’ दलीलों पर आधारित है।

मंत्री ने कहा, 58,000 करोड़ रुपये के राफेल सौदे को लेकर कांग्रेस का प्रचार अभियान भारतीय सैन्य बलों की अभियान संबंधी तैयारी को नुकसान पहुंचा रहा है। रक्षा मंत्री ने कहा, देखें कि संप्रग का अपना सौदा क्या था। उस वक्त हमारे (भारतीय वायु सेना का) स्क्वाडर्न 44 से घटकर 32-33 हो गया था।

फ्रांस से खरीदे जा रहे राफेल विमानों की संख्या घटाकर 126 से 36 करने के संबंध में सवाल पूछने पर उन्होंने कहा, उनके सौदे में भी उड़ान भर सकने की स्थिति में 18 लड़ाकू विमानों की खरीद का प्रावधान था जबकि बाकियों का बाद में विनिर्माण होना था।

उन्होंने कहा, वास्तव में हमने उड़ान भर सकने की स्थिति वाले विमानों की खरीद एक स्क्वाडर्न (18 विमान) से बढ़ा कर दो स्क्वाडर्न (36 विमान) कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जब फ्रांस गये थे तो आपात जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उन्होंने पूछा था कि जल्दी क्या मिल सकता है।

सीतारमण ने कहा, इसी आधार पर यह संख्या (36 विमान) तय की गई। राफेल विमानों की पहली खेप भारत को सितंबर 2019 में मिलेगी। अन्य लड़ाकू विमानों के संबंध में रक्षा मंत्री ने कहा कि भारतीय वायु सेना के लिए उन्हें हासिल करने की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने जोर देकर रहा, ‘‘संख्या नहीं घटाई गई है।’’ 

राजग सरकार के सौदे के तहत एक राफेल विमान की कीमत के संबंध में सवाल करने पर सीतारमण ने कहा कि इसकी जानकारी पहले ही संसद में दी जा चुकी है।

टॅग्स :निर्मला सीतारमणराफेल सौदा
Open in App

संबंधित खबरें

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

कारोबारदुनिया के सभी प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपतियों की लोकप्रियता में पीएम मोदी की साख सबसे ऊपर?, सीतारमण ने संसद में दिया वैश्विक सर्वेक्षण हवाला?

कारोबारपश्चिम एशिया संकट: मार्च में 2.9 लाख से अधिक नए पीएनजी कनेक्शन, 2,900 छापे और 1,200 सिलेंडर जब्त, मोदी सरकार ने तेज किए ईंधन और गैस की आपूर्ति प्रयास?

कारोबारकोविड के दौरान लॉकडाउन हमने देखा, वैसा कोई लॉकडाउन नहीं?, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 13 से घटाकर 3 और डीजल पर 10 से घटाकर 0, वीडियो

कारोबारकॉर्पोरेट संशोधन विधेयक पेश, संसद की संयुक्त समिति के पास भेजा?,जानिए बदलाव, आखिर क्यों विरोध कर रहा विपक्ष?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी