लाइव न्यूज़ :

Radhika Khera: 'वह मेरे कमरे को बार खटखटाते थे, पूछते थे कौन सी शराब चाहिए', इस्तीफे के बाद राधिका खेड़ा ने कहा

By धीरज मिश्रा | Updated: May 6, 2024 16:33 IST

Radhika Khera: लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस से उनके नेताओं को मोह भंग हो रहा है। ताजा उदाहरण राधिका खेड़ा हैं जिन्होंने बीते दिनों कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया।

Open in App
ठळक मुद्देराधिका खेड़ा ने कहा, मैंने अपने घर के दरवाजे पर 'जय श्री राम' का झंडा लगाया और उसके बाद कांग्रेस पार्टी मुझसे नफरत करने लगीछत्तीसगढ़ कांग्रेस के मीडिया अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्खा ने मुझे शराब की पेशकश की वह 5-6 पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ नशे की हालत में मेरे कमरे का दरवाजा खटखटाते थे

Radhika Khera: लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस से उनके नेताओं को मोह भंग हो रहा है। ताजा उदाहरण राधिका खेड़ा हैं जिन्होंने बीते दिनों कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। सोमवार को प्रेस वार्ता कर उन्होंने कांग्रेस पर जोरदार निशाना साधा। साथ ही एक कांग्रेसी नेता पर शराब ऑफर करने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा वह मेरे कमरे को बार-बार खटखटाते थे। राधिका ने कहा मैंने हमेशा सुना है कि कांग्रेस राम विरोधी, सनातन विरोधी और हिंदू विरोधी है लेकिन मैंने कभी इस पर विश्वास नहीं किया।

महात्मा गांधी हर बैठक की शुरुआत रघुपति राघव राजा राम से करते थे। जब मैं अपनी दादी के साथ राम मंदिर गई और वहां से लौटने के बाद मेरा हकीकत से सामना हुआ। मैंने अपने घर के दरवाजे पर 'जय श्री राम' का झंडा लगाया और उसके बाद कांग्रेस पार्टी मुझसे नफरत करने लगी। जब भी मैंने फोटो या वीडियो पोस्ट किए, मुझे डांटा गया और पूछा गया कि जब चुनाव प्रक्रिया चल रही थी तो मैं अयोध्या क्यों गई।

सुशील आनंद शुक्खा ने मुझे शराब की पेशकश की

राधिका खेड़ा ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ कांग्रेस के मीडिया अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्खा ने मुझे शराब की पेशकश की और वह 5-6 पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ नशे की हालत में मेरे कमरे का दरवाजा खटखटाते थे। मैंने सचिन पायलट को सूचित किया और जयराम रमेश लेकिन कुछ नहीं हुआ, मुझे बाद में समझ आया कि मुझे नजरअंदाज कर दिया गया। क्योंकि मैं पार्टी की हिंदू विरोधी विचारधारा का पालन नहीं करती थी।

वे खुद अपने घर में लड़कियों को पीट रहे हैं

राधिका खेड़ा ने कहा कि मैं 3 साल से लगातार प्रियंका गांधी और राहुल गांधी से समय मांग रही हूं। उनका ऑफिस हमेशा इधर-उधर भेज देता था। न्याय के दौरान भी राहुल गांधी किसी से नहीं मिले वे आते थे अपनी यात्रा में 5 मिनट हाथ हिलाते थे और जाकर बैठ जाते थे। वे कार्यकर्ता से नहीं मिलते थे। उनको न्याय यात्रा केवल कहने के लिए करनी थी।

मुझे लग रहा है कि उनको ट्रैवल ब्लॉगर बनने का शौक है और वे वहां ट्रैवल ब्लॉगिंग कर रहे थे। मैंने लगातार प्रियंका गांधी ऑफिस से संपर्क बनाने की कोशिश की पर वे किसी से नहीं मिलती। ऐसा प्रियंका चतुर्वेदी के साथ हुआ, अर्चना गौतम को कांग्रेस कार्यलय के बाहर पीटा गया। जो लोग मणिपुर और कर्नाटक की बात करते हैं वे खुद अपने घर में लड़कियों को पीट रहे हैं। 

टॅग्स :कांग्रेसभूपेश बघेलसचिन पायलटअयोध्याराम मंदिरPriyanka Congressराहुल गांधीRahul GandhiJairam Ramesh
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?