लाइव न्यूज़ :

देश में ‘आर वैल्यू’ एक से कम हुआ: अध्ययन

By भाषा | Updated: August 18, 2021 18:31 IST

Open in App

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के फैलने की रफ्तार का संकेत देने वाला ‘आर-वैल्यू’ अगस्त के पहले सप्ताह में एक से अधिक होने के बाद लगातार कम हो रहा है। यह जानकारी मैथेमैटिकल साइंसेस, चेन्नई के अनुसंधानकर्ताओं ने दी। अनुसंधान का नेतृत्व करने वाले एस. सिन्हा ने अपने आंकड़ों का उल्लेख करते हुए पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘भारत का ‘आर’ कम होकर करीब 0.9 हो गया है।’’ यदि ‘आर’ एक से कम है तो इसका मतलब है कि नये संक्रमित लोगों की संख्या पूर्ववर्ती अवधि में संक्रमित लोगों की संख्या से कम है और रोग के मामलों में कमी आ रही है।केरल का ‘आर-वैल्यू’ अब सात महीने के अंतराल के बाद 1 से नीचे है, जो राज्य में संक्रमण के स्तर को नीचे लाने के लिए संघर्ष कर रहे अधिकारियों के लिए राहत का संकेत है। केरल में देश में सबसे अधिक उपचाराधीन मामले हैं।सिन्हा ने कहा कि ऐसा लगता है कि पूर्वोत्तर के राज्य अंतत: दूसरी लहर से बाहर आ गए हैं। अनुसंधानकर्ताओं द्वारा की गई गणना के अनुसार 14-16 अगस्त के बीच का ‘आर-वैल्यू’ अब 0.89 है।आंकड़ों से पता चलता है कि महाराष्ट्र के लिए ‘आर-वैल्यू’ 0.89 है जो अधिक मामलों वाला एक अन्य राज्य है।सिन्हा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश का ‘आर वैल्यू’ 1 से ऊपर बना हुआ है, हालांकि पिछले कुछ दिनों में इसमें कमी आयी है। वहीं तमिलनाडु और उत्तराखंड का ‘आर वैल्यू’ अभी भी 1 के बहुत करीब है। प्रमुख शहरों में, मुंबई का आर-वैल्यू सबसे कम था (अगस्त 10-13 तक 0.70), इसके बाद दिल्ली (31 जुलाई से 4 अगस्त तक 0.85), बेंगलुरु (15-17 अगस्त तक 0.94), चेन्नई (15-17 अगस्त तक 0.97) का स्थान है। हालांकि, ‘आर वैल्यू’ कोलकाता के लिए (11-15 अगस्त तक 1.08), पुणे (10-14 अगस्त तक 1.05) है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज