लाइव न्यूज़ :

'गुजरात छोड़ दीजिए, हम सत्येंद्र जैन को रिहा कर देंगे', केजरीवाल का दावा भाजपा ने दिया ऑफर

By रुस्तम राणा | Updated: November 5, 2022 15:13 IST

शनिवार को इंडिया टुडे से बात करते हुए केजरीवाल ने दावा किया कि भाजपा ने वादा किया था कि अगर आप गुजरात में चुनाव की दौड़ से हट जाती है, तो जेल में बंद दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन को रिहा कर दिया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देशनिवार को इंडिया टुडे से बात करते हुए केजरीवाल ने दावा कियाकहा- जपा ने वादा किया था कि अगर आप गुजरात में चुनाव की दौड़ से हट जाती है, तो जेल में बंद दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन को रिहा कर दिया जाएगा

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर एक नया आरोप लगाया है। केजरीवाल ने दावा किया है कि भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात विधानसभा चुनाव को हमें यह ऑफर दिया था कि आप गुजरात चुनाव छोड़ दीजिए, तो बदले में सत्येंद्र जैन को रिहा कर देंगे। 

शनिवार को इंडिया टुडे से बात करते हुए केजरीवाल ने दावा किया कि भाजपा ने वादा किया था कि अगर आप गुजरात में चुनाव की दौड़ से हट जाती है, तो जेल में बंद दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन को रिहा कर दिया जाएगा। केजरीवाल का यह नया दावा गुजरात चुनाव की तारीखों के ऐलान के कुछ दिनों बाद किया गया है। 

इस दौरान आम आदमी पार्टी के मुखिया ने दिल्ली शराब घोटाले को लेकर भी बातचीत की। उन्होंने अपनी पिछली बात को दोहराते हुए कहा कि भाजपा ने सिसोदिया से संपर्क किया और उन्हें भगवा पार्टी में शामिल होने के लिए राजी किया। उन्होंने अपने दावों को दोहराते हुए कहा कि भाजपा ने 'आप' छोड़ने पर सिसोदिया के खिलाफ सभी मामलों को रद्द करने की पेशकश की थी।

दिल्ली के डिप्टी सीएम ने भी कहा था कि उन्हें दिल्ली के मुख्यमंत्री के पद की पेशकश की गई थी, अगर वे भाजपा से हाथ मिला लेते हैं तो। सिसोदिया का यह बयान तब सामने आया था जब केजरीवाल गुजरात में अपनी पार्टी की संभावित जीत की ओर इशारा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य को बदलाव की जरूरत है और बदलाव केजरीवाल हैं। 

गौरतलब है कि गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी शुरुआत से ही बेहद सक्रिय नजर आई है। यहां केजरीवाल ने लगातार चुनाव की घोषणा होने से पहले दौरा किया है। यहां चुनाव दो चरण में होगा। पहले चरण के तहत 01 दिसंबर को मतदान कराया जाएगा। जबकि 5 दिसंबर को दूसरे और आखिरी चरण का मतदान होगा। चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे।  

टॅग्स :अरविंद केजरीवालगुजरात विधानसभा चुनाव 2022BJPआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर