लाइव न्यूज़ :

पंजाब विस ने मिल्खा, यशपाल व कृषि कानून के खिलाफ आंदोलन में मारे गए किसानों को श्रद्धांजलि दी

By भाषा | Updated: September 3, 2021 17:53 IST

Open in App

पंजाब विधानसभा ने शुक्रवार को महान धावक मिल्खा सिंह, पूर्व क्रिकेटर यशपाल शर्मा, धावक मान कौर के साथ ही उन किसानों को श्रद्धांजलि दी, जिनकी केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन के दौरान मृत्यु हो गयी।गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्व के मौके पर आहूत एक दिवसीय विशेष सत्र की शुरुआत में सदन ने स्वतंत्रता सेनानियों, राजनीतिक हस्तियों के अलावा नागरिक और पुलिस प्रशासन के उन वरिष्ठ अधिकारियों को भी श्रद्धांजलि दी, जिनका विधानसभा के पिछले सत्र के बाद पिछले दिनों निधन हो गया। विधायकों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री आरएल भाटिया, पूर्व मंत्रियों गुरनाम सिंह अबुल खुराना, गुलजार सिंह, सुरजीत कौर कालकट, चौधरी राधा कृष्ण और इंद्रजीत सिंह जीरा और पूर्व मुख्य संसदीय सचिव जगदीश साहनी, पूर्व विधायकों सुखदर्शन सिंह मरार और जगराज सिंह गिल को भी याद किया। सदन ने शहीद सिपाही प्रभजीत सिंह और स्वतंत्रता सेनानियों कला सिंह, गुरदेव सिंह, रणजीत सिंह और सुलखान सिंह को भी श्रद्धांजलि दी। सदस्यों ने दिवंगत आत्माओं के सम्मान में दो मिनट का मौन रखा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतIncome Tax Rules: 1 अप्रैल से घर खरीदना होगा आसान, 20 लाख से कम की प्रॉपर्टी के लिए पैन कार्ड की झंझट खत्म

भारतDDA Housing Scheme: सस्ते फ्लैट का शानदार मौका, बुकिंग 25% छूट के साथ शुरू, जानें अप्लाई करने का तरीका

भारतDDA Housing Scheme 2026: दिल्ली में अपने घर का सपना होगा पूरा, DDA दे रहा 10 लाख में घर; ऐसे करें अप्लाई

भारतHimachal Pradesh: शिमला में सुरंग बनाने के लिए विस्फोट, घरों में आई दरार; 40 से ज्यादा लोग बेघर

भारतPMAY-U 2.0: अब इस आय वर्ग के लोगों को मिलेगा PM आवास योजना का लाभ, जानिए कैसे करें अप्लाई

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप