लाइव न्यूज़ :

पंजाब कोविड-19 जांच की संख्या को बढ़ाकर प्रति दिन 60,000 करेगा

By भाषा | Updated: August 14, 2021 16:42 IST

Open in App

चंडीगढ़, 14 अगस्त पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शनिवार को कोविड-19 जांच की संख्या को दैनिक स्तर पर कम से कम 60,000 नमूनों तक बढ़ाने के आदेश दिए।

उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब यह अनुमान लगाया जा रहा है कि संक्रमण के प्रसार की मौजूदा गति के हिसाब से मामले 64 दिन में दोगुने हो जाएंगे।

फिलहाल, राज्य में रोजाना 45,000 से 49,000 नमूनों की जांच होती है। संक्रमण की तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर राज्य की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सिंह ने स्वास्थ्य विभाग को सरकारी और निजी अस्पतालों में रोगियों, प्रवेश बिंदुओं पर यात्रियों, सरकारी कार्यालयों, उद्योगों और श्रमिक कालोनियों में जांच को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया।

उन्होंने एक बयान में कहा कि इसके आधार पर जिलों को लघु संक्रमण क्षेत्रों से निपटने के लिए रणनीति तैयार करनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने लुधियाना और फरीदकोट में बच्चों के कोविड वार्ड और पीएसए ऑक्सीजन संयंत्रों का उद्घाटन किया।

इसी बीच मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग से टीके की अतिरिक्त आपूर्ति के पूर्ण इस्तेमाल को लेकर तैयारी रखने के लिए कहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने उन्हें टीके की अतिरिक्त आपूर्ति के लिए व्यक्तिगत तौर पर आश्वासन दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं