लाइव न्यूज़ :

Punjab Rajya Sabha Elections: जनता पार्टी अध्यक्ष नवनीत चतुर्वेदी ने भरा बतौर निर्दलीय उम्मीदवार राज्यसभा का नामांकन, इस दल से टक्कर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 8, 2025 12:33 IST

आम आदमी पार्टी ने उद्योगपति राजिंदर गुप्ता को टिकट देकर पैसे के बल पर राज्यसभा भेजने की कोशिश की।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब विधानसभा के करीब 68 विधायकों का समर्थन हासिल हैं। विधायक पार्टी से असंतुष्ट हैं और मतदान में उनका साथ नहीं देंगे।

चंडीगढ़ः जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवनीत चतुर्वेदी ने पंजाब विधानसभा पहुंचकर राज्यसभा उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है। दावा किया जा रहा है कि चतुर्वेदी के नामांकन पत्र पर AAP के 10 विधायकों के हस्ताक्षर हैं। बता दें कि आम आदमी पार्टी (AAP) ने उद्योगपति राजिंदर गुप्ता को राज्यसभा के अपना उम्मीदवार बनाया है। नामांकन के बाद चतुर्वेदी ने कहा कि अब पंजाब में राजनीतिक दिशा बदलने जा रही है और जनता पार्टी को केवल जनता ही नहीं, बल्कि विधायकों का भी मजबूत समर्थन प्राप्त है। उनके अनुसार, उन्हें पंजाब विधानसभा के करीब 68 विधायकों का समर्थन हासिल हैं।

 

आम आदमी पार्टी के नेतृत्व पर हमला बोलते हुए नवनीत चतुर्वेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवतं मान को यह भलीभांति पता है कि उनके कई विधायक पार्टी से असंतुष्ट हैं और मतदान में उनका साथ नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि अपनी संभावित हार और किरकिरी से बचने के लिए आम आदमी पार्टी ने उद्योगपति राजिंदर गुप्ता को टिकट देकर पैसे के बल पर राज्यसभा भेजने की कोशिश की।

लेकिन इस बार दांव उल्टा पड़ेगा। चतुर्वेदी ने यह भी बताया कि वे कांग्रेस और अन्य दलों के नेताओं से संपर्क में भी हैं। इस बार राज्यसभा का चुनाव निर्विरोध नहीं होकर “शक्तिपरीक्षण” के ज़रिए तय होगा। वहीं, जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कुणाल सोफत ने पंजाब और चंडीगढ़ के डीजीपी से मुलाकात कर चतुर्वेदी को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है। उनका कहना है कि मौजूदा राजनीतिक स्थिति में चतुर्वेदी की सुरक्षा अत्यंत आवश्यक है।

टॅग्स :राज्यसभा चुनावपंजाबPunjab Assemblyराज्य सभाrajya sabha
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर