लाइव न्यूज़ :

आतंकवादी मॉड्यूल के चार सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद पंजाब में हाई अलर्ट

By भाषा | Updated: September 15, 2021 22:49 IST

Open in App

चंडीगढ़, 15 सितंबर आईएसआई समर्थित आतंकवादी मॉड्यूल के चार और सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद पंजाब में बुधवार को हाई अलर्ट जारी कर दिया गया। यह मॉड्यूल पिछले महीने राज्य के अमृतसर जिले में आईईडी विस्फोट में संलिप्त था।

इंटर सर्विसेज इंटेलीजेंस (आईएसआई) पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी है।

सरकार की तरफ से यहां जारी बयान के मुताबिक, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने राज्य में हाई अलर्ट जारी करने का आदेश दिया है।

पुलिस ने कहा कि राज्य में पिछले 40 दिनों में पाकिस्तानी आतंकवादी मॉड्यूल के भंडाफोड़ का यह चौथा मामला है।

पुलिस महानिदेशक दिनकर गुप्ता ने बुधवार को यहां जारी बयान में कहा कि पाकिस्तान के आतंकवादी ओर पाकिस्तानी खुफिया अधिकारी ‘कासिम’ की पहचान की गई है और अमृतसर में विस्फोट के मामले में उसका नाम दर्ज है। वे ही मॉड्यूल में शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान स्थित इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन के प्रमुख लखबीर सिंह रोडे और लखबीर सिंह का भी आतंकवादी मॉड्यूल में हाथ है। दोनों पंजाब के मोगा जिले के रोडे के निवासी हैं और फिलहाल पाकिस्तान में रहते हैं।

पुलिस ने बताया कि मंगलवार को जिन लोगों की गिरफ्तारी हुई है उनकी पहचान रूबल सिंह, विक्की भुट्टी, मलकीत सिंह और गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। इससे पहले 20 अगस्त को कपूरथला पुलिस ने उनके एक सहयोगी गुरमुख सिंह को गिरफ्तार किया था।

राज्य में शांति को बाधित करने के आतंकवादी समूहों के बढ़ते प्रयासों का गंभीर रूप से संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने पुलिस को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं, खास तौर पर स्कूलों एवं शैक्षणिक संस्थानों के फिर से खुलने, आगामी त्योहारों ओर अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए उन्हें सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

सिंह ने डीजपी से कहा कि उच्चस्तरीय सुरक्षा प्रबंध किए जाएं, खासकर भीड़भाड़ वाले स्थानों और बाजारों और राज्य के संवेदनशील स्थानों पर।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

क्रिकेटKKR vs LSG Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स लाइव स्कोरकार्ड, कोलकाता के ईडन गार्डन्स में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टफ्लैट, विनयवाड़ा में जी+2 इमारत, 770 ग्राम सोना, 3 किग्रा चांदी, 1.15 लाख रुपये नकद और 300000 रुपये बैंक डिपॉजिट?, सहायक आयुक्त कलिंगिरी शांति अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा