लाइव न्यूज़ :

Punjab Municipal Corporation Elections: 5 नगर निगम, 44 नगर पालिका सीट पर चुनाव?, 21 दिसंबर को पड़ेंगे वोट, जानें शेयडूल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 9, 2024 07:57 IST

Punjab Municipal Corporation Elections: पंजाब के जिन पांच नगर निगमों के लिए चुनाव हो रहे हैं वे हैं अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला और फगवाड़ा।

Open in App
ठळक मुद्देPunjab Municipal Corporation Elections: नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया नौ दिसंबर से शुरू होगी और अंतिम तिथि 12 दिसंबर होगी।Punjab Municipal Corporation Elections: नामांकन पत्रों की जांच 13 दिसंबर को की जाएगी।Punjab Municipal Corporation Elections: नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 14 दिसंबर होगी।

Punjab Municipal Corporation Elections: पंजाब में पांच नगर निगमों और 44 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के लिए 21 दिसंबर को मतदान होगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने रविवार को यह जानकारी दी। आयोग के मुताबिक नगर निकाय चुनावों के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राज्य निर्वाचन आयुक्त राज कमल चौधरी ने यहां संवाददाताओं को बताया कि पांच नगर निगमों और 44 नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों के लिए मतदान 21 दिसंबर को सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक होगा।

 

उन्होंने बताया, ‘‘आज से आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी।’’ पंजाब के जिन पांच नगर निगमों के लिए चुनाव हो रहे हैं वे हैं अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला और फगवाड़ा। चौधरी ने बताया कि नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया नौ दिसंबर से शुरू होगी और अंतिम तिथि 12 दिसंबर होगी। नामांकन पत्रों की जांच 13 दिसंबर को की जाएगी और नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 14 दिसंबर होगी।

उन्होंने बताया कि इन चुनावों में 37.32 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं जिनमें 17.75 लाख महिलाएं और 204 तृतीय लिंगी मतदाता शामिल हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त चौधरी ने कहा कि मतदान के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चुनाव में इस्तेमाल के लिए पर्याप्त संख्या में ईवीएम की व्यवस्था की गई है।

चौधरी ने कहा कि मतदान पूरा होने के बाद उसी दिन मतदान केंद्र पर मतों की गिनती की जाएगी। उन्होंने बताया कि नगर निगमों के 381 वार्ड और नगर परिषदों/नगर पंचायतों के 598 वार्ड के लिए मतदान होगा। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है तथा एक व्यापक सुरक्षा योजना तैयार की गई है।

कुल 1,609 मतदान स्थल बनाए जाएंगे जिनमें 3,809 मतदान बूथ हैं। चौधरी ने कहा कि इनमें से 344 मतदान स्थलों को अतिसंवेदनशील और 665 को संवेदनशील घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग और होमगार्ड के कुल 21,500 कर्मियों को तैनात किया जाएगा।

पुलिस आयुक्त और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को मतदान स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के लिए अधिकृत किया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक करीब 23,000 चुनाव कर्मियों को चुनाव ड्यूटी के लिए तैनात किया जाएगा। चुनाव के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) और प्रादेशिक सिविल सेवा (पीसीएस) के 25 अधिकारियों को सामान्य पर्यवेक्षक नियुक्त किया जाएगा। 

टॅग्स :चुनाव आयोगपंजाबभगवंत मान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?