लाइव न्यूज़ :

Punjab Election 2022: भाजपा में शामिल होने के कुछ दिन में ही वापस कांग्रेस में लौटे विधायक बलविंदर सिंह, पार्टी ने किया टिकट देने का वादा

By विशाल कुमार | Updated: January 3, 2022 12:17 IST

श्री हरगोविंदपुरा से विधायक बलविंदर सिंह लाडी को रविवार देर शाम मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और प्रदेश कांग्रेस प्रभावी हरीश चौधरी की उस्थिति में कांग्रेस में दोबारा शामिल कराया गया।

Open in App
ठळक मुद्देकुछ दिन पहले ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए विधायक बलविंदर सिंह लाडी।लाडी कुछ दिन के अंदर ही वापस पार्टी में लौट आए हैं।कांग्रेस ने उन्हें उनके ही विधानसभा क्षेत्र से टिकट देने का वादा किया है।

चंडीगढ़: पंजाब में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले श्री हरगोविंदपुरा से विधायक बलविंदर सिंह लाडी कुछ दिन के अंदर ही वापस पार्टी में लौट आए हैं।

रविवार देर शाम मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और प्रदेश कांग्रेस प्रभावी हरीश चौधरी की उस्थिति में लाडी को दोबारा पार्टी में शामिल कराया गया।

बलविंदर सिंह के पार्टी छोड़ने के बाद से ही कांग्रेस उन्हें वापस लाने की कोशिश में लगी थी और उन्हें उनके ही विधानसभा क्षेत्र से टिकट देने का भी वादा किया है।

इससे पहले कांग्रेस ने संकेत दिया था कि हो सकता है कि लाडी को टिकट न दिया जाए उनके भाजपा में शामिल होने के बाद उम्मीदवार बनाने का फैसला किया गया। कांग्रेस के एक नेता ने कहा कि उन्हें वापस लाना पार्टी की उपलब्धि है।

पंजाब में कांग्रेस के तीन विधायक राणा गुरमीत सोढ़ी, फतेह जंग बाजवा और बलविंदर सिंह लाडी ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था। अब लाडी वापस आ गए हैं।

टॅग्स :पंजाबकांग्रेसBJPअमरिन्दर सिंहCaptain Amarinder Singh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार