लाइव न्यूज़ :

पंजाबः स्कूलों में 10वीं से 12वीं तक की कक्षाएं खोलने के आदेश, कोविड पाबंदियों में छूट देने का जारी है सिलसिला

By वैशाली कुमारी | Updated: July 20, 2021 22:13 IST

पंजाब सरकार ने पहले ही कुछ guidelines के साथ उच्च शिक्षा संस्थान जैसे कॉलेज , कोचिंग सेंटर्स और इंस्टीट्यूट खोलने का आदेश दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार ने 26 जुलाई से 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षाएं खोलने के निर्देश जारी किए हैं। स्कूल आने के लिए माता-पिता की मंजूरी जरूरी होगी और ऑनलाइन क्लास का विकल्प भी रहेगा। स्थिति नियंत्रण में रहती है तो बाकी कक्षाओं को इसी तरह 2 अगस्त से खोलने की अनुमति दी जाएगी। 

कोरोना के मामले कम होने के साथ ही राज्य सरकारें कोविड पाबंदियों में छूट दे रही हैं। पंजाब में भी कोविड पाबंदियों में धीरे-धीरे छूट दी जा रही है। वहीं अब सरकार ने 26 जुलाई से 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षाएं खोलने के निर्देश जारी किए हैं। 

कोविड-19 समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने यह फैसला लिया और कहा कि विद्यालयों को दसवीं से बारहवीं तक की कक्षाओं को खोलने की अनुमति होगी। हालांकि उन्हीं अध्यापकों और कर्मचारियों को स्कूल जाने की अनुमति होगी, जिनका पूर्ण वैक्सीनेशन हो चुका है। अमरिंदर सिंह ने यह भी कहा कि स्कूल आने के लिए माता-पिता की मंजूरी जरूरी होगी और ऑनलाइन क्लास का विकल्प भी रहेगा। 

बंद जगह पर हो रहे सामाजिक समारोहों में लोगों की संख्या बढ़ाकर 150 और खुली जगह पर हो रहे समारोहों में संख्या बढ़ाकर 300 करने का भी फैसला लिया है। हालांकि इसमें कुछ शर्तें जोड़ी गई हैं। समारोहों की जगह की क्षमता से 50 फीसद लोग ही लोग वहां मौजूद रह सकते हैं। पहले बंद जगहों पर हो रहे कार्यक्रमों में लोगों की क्षमता 100 और खुली जगह पर 200 थी। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर स्थिति नियंत्रण में रहती है, तो बाकी की कक्षाओं को इसी तरह 2 अगस्त से खोलने की अनुमति दी जाएगी। कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय की भविष्यवाणी का भी मुख्यमंत्री ने जिक्र किया जिसमें कहा गया है कि आने वाले हफ्तों में मामलों में और गिरावट आएगी।

पंजाब सरकार ने पहले ही कुछ दिशानिर्देशों के साथ उच्च शिक्षा संस्थान जैसे कॉलेज, कोचिंग सेंटर्स और इंस्टीट्यूट खोलने का आदेश दिया था। पंजाब मे 0.75 (राष्ट्रीय औसत से कम) पर प्रजनन संख्या (आरटी) के साथ कोविड -19 सकारात्मकता में 0.3 फीसद की गिरावट को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने यह सारे एलान किए। 

टॅग्स :पंजाबकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता