लाइव न्यूज़ :

उम्मीद पर दुनिया कायम, लोगों ने बदलाव के लिए वोट किया है, आप के पंजाब सीएम उम्मीदवार भगवंत मान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 10, 2022 08:42 IST

पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए करूणा राजू ने कहा है कि गुरुवार को मतगणना के मद्देनजर सभी जिलों में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लगा दी गयी है और मतगणना केंद्रों के बाहर लोगों के एकत्र होने पर पाबंदी लगा दी गयी है।

Open in App
ठळक मुद्देआप नेता भगवंत मान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि लोगों ने बदलाव के लिए वोट किया है 'आप' के पंजाब प्रमुख मान धुरी सीट से चुनाव लड़ रहे हैंपंजाब में कुल 117 विधानसभा सीटें हैं जिनपर गिनती हो रही है

चंडीगढ़ः पंजाब समेत पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों की मतगणना शुरू हो चुकी है। पंजाब में मतगणना के बीच गुरुवार को 'आप' के मुख्यमंत्री उम्मीदवार भगवंत मान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि लोगों ने बदलाव के लिए वोट किया है। उम्मीद कितनी लग रही है?' इस सवाल पर मान ने कहा कि "उम्मीद पर दुनिया कायम है।" आप नेता ने कहा कि हमें बहुत उम्मीद है कि पंजाब के लोगों ने बदलाव के लिए वोट किया है। बता दें कि 'आप' के पंजाब प्रमुख मान धुरी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए करूणा राजू ने कहा है कि गुरुवार को मतगणना के मद्देनजर सभी जिलों में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लगा दी गयी है और मतगणना केंद्रों के बाहर लोगों के एकत्र होने पर पाबंदी लगा दी गयी है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देशों के मुताबिक मतगणना के वास्ते सभी जरूरी इंतजाम किये गये हैं , विजयी उम्मीदवार या उनके प्रतिनिधि बस दो व्यक्तियों के साथ प्रमाणपत्र लेने मतगणना केंद्र पर जा सकते हैं। उनका कहना था कि विजय जुलूस पर रोक लगा दी गयी है। 

गौरतलब है कि पंजाब में 117 विधानसभा सीटें हैं। शुरुआती रुझानों के मुताबिक अमृतसर से नवोजत सिंह सिद्धू आगे चल रहे हैं। एबीपी न्यूज के मुताबिक पंजाब में आम आदमी पार्टी 32 सीटों पर आगे चल रही है वहीं कांग्रेस 18 सीटों पर आगे चल रही है। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022पंजाब विधानसभा चुनावपंजाबभगवंत मान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"