लाइव न्यूज़ :

Punjab Election Result 2022: आप की आंधी के बीच कांग्रेस के इस मंत्री और उनके बेटे ने आप प्रत्याशियों को हराकर जीत हासिल की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 10, 2022 16:02 IST

चुनाव परिणामों के अनुसार, कपूरथला से मौजूदा विधायक राणा गुरजीत सिंह ने मंजू राणा को 7,304 मतों के अंतर से हराया। कपूरथला जिले के सुल्तानपुर लोधी से चुनाव लड़ने वाले राणा इंदर प्रताप ने सज्जन सिंह चीमा को 11,434 मतों से पराजित किया।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब के मंत्री राणा गुरजीत सिंह और उनके बेटे राणा इंदर प्रताप सिंह ने जीत हासिल की।अपनी-अपनी विधानसभा सीट कपूरथला और सुल्तानपुर लोधी से जीत हासिल की।इन दोनों नेताओं ने आम आदमी पार्टी (आप) के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों को हराया।

चंडीगढ़: पंजाब के मंत्री राणा गुरजीत सिंह और उनके बेटे राणा इंदर प्रताप सिंह ने बृहस्पतिवार को अपनी-अपनी विधानसभा सीट कपूरथला और सुल्तानपुर लोधी से जीत हासिल की। इन दोनों नेताओं ने आम आदमी पार्टी (आप) के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों को हराया।

चुनाव परिणामों के अनुसार, कपूरथला से मौजूदा विधायक राणा गुरजीत सिंह ने मंजू राणा को 7,304 मतों के अंतर से हराया। कपूरथला जिले के सुल्तानपुर लोधी से चुनाव लड़ने वाले राणा इंदर प्रताप ने सज्जन सिंह चीमा को 11,434 मतों से पराजित किया।

गौरतलब है कि राणा इंदर प्रताप सिंह ने सत्तारूढ़ कांग्रेस के उम्मीदवार नवतेज सिंह चीमा के खिलाफ निर्दलीय के रूप में राज्य विधानसभा चुनाव लड़ा था। राणा गुरजीत सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ अपने बेटे के लिए प्रचार किया था।

नवतेज सिंह चीमा सहित कांग्रेस की पंजाब इकाई के चार नेताओं ने जनवरी में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर राणा गुरजीत सिंह को निष्कासित करने की मांग की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि वह विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी को ‘‘कमजोर’’ कर रहे हैं।

इंदर प्रताप द्वारा सुल्तानपुर लोधी से निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला करने के बाद कांग्रेस नेताओं ने गांधी को पत्र लिखा था।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022पंजाब विधानसभा चुनावकांग्रेसआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए