लाइव न्यूज़ :

Punjab Election 2022: 'कांग्रेस में किरायेदार नहीं हिस्सेदार हैं', जानें मनीष तिवारी ने क्यों कही ये बात, देखें वीडियो

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 17, 2022 10:18 IST

आनंदपुर साहिब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि वो पार्टी को छोड़कर कहीं नहीं जा रहे हैं, लेकिन अगर कोई उन्हें पार्टी से धक्के मारकर बाहर निकालना चाहता है तो वो दूसरी बात है।

Open in App
ठळक मुद्देआनंदपुर साहिब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर विराम लगायाउन्होंने कहा कि वो पार्टी को छोड़कर कहीं नहीं जा रहे हैं

नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी में पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के बीच लगातार आतंरिक कलह की बात सामने आ रही है। एक तरफ जहां पार्टी से पंजाब से पूर्व सांसद अश्विनी कुमार ने इस्तीफा दे दिया है तो वहीं आनंदपुर साहिब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का कांग्रेस को छोड़ने और भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। दरअसल, बुधवार तिवारी से समाचार एजेंसी एएनआई ने भाजपा में शामिल होने वाली अफवाहों को लेकर सवाल किया था कि यह बातें कितनी सच हैं।

इसपर जवाब देते हुए मनीष तिवारी ने कहा कि हम कांग्रेस में किरायेदार नहीं हिस्सेदार हैं। मैंने अपने जीवन के 40 साल इस पार्टी को दिए हैं। मैं कांग्रेस पार्टी छोड़कर कहीं नहीं जा रहा हूं, लेकिन अगर कोई धक्के मारकर पार्टी से बाहर निकालना चाहता है तो वो बात अलग है। हमारे परिवार ने इस देश की एकता और अखंडता के लिए खून बहाया है, हम एक विचारात्मक सियासत में विश्वास रखते हैं लेकिन अगर कोई धक्के देकर बाहर निकालना चाहता है तो वो दूसरी बात है। मालूम हो, इस सिलसिले में मनीष तिवारी का एक वीडियो एएनआई ने ट्वीट भी किया है।

बताते चलें कि हाल ही में जब अश्विनी कुमार ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया था तो मनीष तिवारी ने इसे बेहद दुख का विषय बताया था। यही नहीं, इसके साथ ही उन्होंने पार्टी पर गंभीर सवाल भी खड़ा किया था। फिलहाल, पंजाब कांग्रेस की आंतरिक कलह तो जगजाहिर है। यही वजह है कि मनीष तिवारी अब बेबाकी से अपनी बातें सामने रखते हुए नजर आ रहे हैं। मालूम हो, पंजाब विधानसभा की सभी 117 सीटों के लिए एक ही चरण में 20 फरवरी को वोट पड़ने हैं, जबकि वोटों की गिनती 10 मार्च को की जाएगी।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022पंजाब विधानसभा चुनावकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप