लाइव न्यूज़ :

Punjab Election 2022: बसपा ने 14 प्रत्याशियों की सूची जारी की, शिरोमणि अकाली दल के साथ गठबंधन किया बीएसपी ने, देखें लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 22, 2022 13:46 IST

Punjab Election 2022: बसपा और शिरोमणि अकाली दल के बीच सीटों को लेकर हुए तालमेल के तहत बसपा पंजाब की 117 विधानसभा सीटों में से 20 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।

Open in App
ठळक मुद्देबसपा की पंजाब इकाई के प्रमुख जसवीर सिंह गढ़ी फगवाड़ा सीट से चुनाव लड़ेंगे।बलविंदर सिंह संधू को रायकोट से उम्मीदवार बनाया है।शेष सीटों पर शिरोमणि अकाली दल के प्रत्याशी होंगे।

Punjab Election 2022: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने पंजाब विधानसभा के लिए 20 फरवरी को होने वाले चुनाव के सिलसिले में 14 उम्मीदवारों की एक सूची जारी की। मायावती नीत बसपा ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए शिरोमणि अकाली दल के साथ गठबंधन किया है।

दोनों पार्टियों के बीच सीटों को लेकर हुए तालमेल के तहत बसपा पंजाब की 117 विधानसभा सीटों में से 20 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। शेष सीटों पर शिरोमणि अकाली दल के प्रत्याशी होंगे। पार्टी द्वारा जारी सूची के अनुसार, बसपा की पंजाब इकाई के प्रमुख जसवीर सिंह गढ़ी फगवाड़ा सीट से चुनाव लड़ेंगे।

इसके अलावा नवांशहर सीट से नछत्तर पाल, पायल से जसप्रीत सिंह, भोआ से राकेश महाशा, पठानकोट से ज्योति भीम और दिनानगर से कमलजीत चावला चुनावी समर में उतरेंगे। पार्टी ने दविंदर सिंह को कपूरथला से, कुलदीप सिंह लुबाना को जालंधर उत्तर से, सुशील कुमार को दसुया से, लखविंदर सिंह को उरमर से, वरिंदर सिंह को होशियारपुर साहिब से, नितिन नंदा को आनंदपुर साहिब से, शिव कुमार को बस्सी पठाना से एवं बलविंदर सिंह संधू को रायकोट से उम्मीदवार बनाया है।

 

टॅग्स :पंजाब विधानसभा चुनावविधानसभा चुनाव 2022मायावतीबीएसपी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतढोंगी बाबा से जब नेता मिलें, ‘करेला नीम चढ़ा’ हो जाता है !

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील